Wednesday 16 September 2015

Daily Horoscopes


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 17 सितम्बर 2015

पंचांग 17 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः चतुर्थी सायं 10.21 तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः स्वाती रात्रिं 01.32 बजे तक, योगः ऐन्द्र सायं 06.22 तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00 बजे तक

विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 17 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सेहत मामलों में चुस्ती व फुर्ती के साथ ही सौंदर्य व निखार के योग हैं। चली रही पीड़ाओं का अंत होगा। दाम्पत्य जीवन का आंगन नन्हीं किलकारियों से भरा होगा। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगी। पूंजी निवेश में किस्मत साथ देगी। भू-जायदाद के सदर्भों मे विवाद गहरा सकते हैं। संबंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद पर ध्यान केन्द्रित हो सकता है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। किसी निकट रिश्तें मे सेहत की चिंताएं उभर सकती हैं। लंबी यात्रा में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
वैवाहिक जीवन के आँगन में मातृत्व सुख की सुखद अनुभूति होगी। तकनीक, लेखन, संगीत, चिकित्सा,  प्रबंधन के संबंधित कार्यों में दक्षता का पुरूष्कार मिलेगा। सामाजिक जीवन में इच्छित स्थान पाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। नकदी पूंजी के मामलों में अचानक ही व्यय का भार बढ़ सकता है। लंबी यात्रा में अजनबी के झांसे से बचें |

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वजनों के मध्य चाहत व लगाव में प्रगाढ़ता होगी। बंधु पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में भाग्य की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पुत्र/पुत्री को वैवाहिक जीवन से जोड़ने हेतु भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत संदर्भों में बदन, हाथ, कान, सिर के दर्द हो सकते हैं। व्यायाम का उचित क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल होगी। कार्य कौशल को प्रखर करने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आय के स्रातों से लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नवीन परिधानों के क्रय में रूचि होगी। बंधु पक्ष से तालमेल बिठाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को सम्मान का विषय न बनाएं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य क्षेत्र में दक्षता का सम्मान प्राप्त होगा। कला, साहित्य, प्रबंधन, चिकित्सा के संबंधित मामलों में उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पुत्र/पुत्री के प्रणय संबंधों के लेकर किसी परिचित व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। देवाराधन में रूचि हो सकती है। आय बढ़ाने हेतु अभी और समय देना होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
स्वास्थ्य खिला हुआ व तंदुरूस्ती से परिपूर्ण होगा। चेहरे में मुस्कुराहट होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल का विकास होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में निपुणता हासिल होगी। भवन व वाहन मामलों में लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को पुनः उठा सकता हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। किए गए प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। ऋणों के भुगतान की क्षमता विकसित होगी। पारिवारिक जीवन में आधुनिकता का समावेश होगा। अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भागदौड़ की स्थित हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
संतान पक्ष की ओरर से उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। कला, साहित्य, प्रबंधन, सैन्य चिकित्सा के मामलों में दक्षता का लाभ होगा। आमदनी बढ़ाने में महती प्रगति हासिल होगी। नित्य लाभ हेतु प्रयासों को और बढ़ाना होगा। भू-जायदाद व लेन-देन के संदर्भों में विवादों की आशंका है। सही समय में उचित कार्यवाही को अंजाम दे।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भूमि व भवन संदर्भों में लाभ प्राप्त करने में मजबूती की ओर अग्रसर होगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। भू-जायदाद के संदर्भों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
अपनो के मध्य तालमेल कायम करने में महती सफलता हासिल होगी। पत्नी व बच्चों के साथ खुशनुमा माहौल होगा। कार्य व व्यापार के क्षेत्र में दक्षता का लाभ होगा। सहकर्मियों के साथ आपसी तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भों मे आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आर्थिक तरक्की को प्रगति देने में कामयाबी हासिल होगी। किए गए पिछले प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। पूंजी निवेश के संदर्भों में लाभ होगा। यात्रा व सेहत के मामलों में भागदौड़ व चिंताएं हो सकती हैं। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्ययम हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment