Friday 18 September 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 19 सितम्बर 2015

पंचांग 19 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः षष्टी रात्रि 01.040 तक,  वारः शनिवार, नक्षत्रः अनुराधा प्रातः 05.50 बजे तक, योगः विष्कुम्भ सायं 07.07 तक, करणः कौलसूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 19 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
दाम्पत्य जीवन मे मधुरता व चाहत का विकास होगा। आज चल रहे मतभेदों को दूर करने मे प्रगति होगी। धन निवेश के मामालों मे भाग्य साथ देगा। निजी संबंधों मे प्रगति के योग हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने मे थोड़ा समय और देना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सेहत मामलों मे बाखूबी प्रगति के योग हैं। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की सुखद वेला होगी। कोई सुन्दर व मनोनुकूल जीवन साथी प्राप्त होगा। कार्य व व्यावहार सराहनीय होगे। धन निवेश के संदर्भो मे प्रारम्भिक कठिनाइयां हो सकती हैं। किसी नजदीकी के सेहत की चिंताएं उभर सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु,, ड.,, के, को, हा
कार्य क्षेत्र मे जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। व्यापारिक प्रसार हेतु देश-विदेश की यात्राएं हो सकती हैं। बौद्धिक स्तर उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य सुखद पल होगे। सेहत संदर्भों में शारीरिक पीड़ाओं की आशंका हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। शत्रु पक्ष अचानक ही विवाद दे सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कला,  शिक्षा, साहित्य, अध्यापन, प्रबंधन व साज-सज्जा के संबंधित कार्यों में नई कामयाबी हासिल होगी। रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने में जोर होगा। सामाजिक जीवन के स्तर को उच्च करने मे और समय देना पड़ सकता है। विरोध पक्ष अचानक ही कानूनी मामलों मे उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने मे प्रगति होगी। कार्य व व्यावसाय के मामलों मे किस्मत साथ देगी। सरकारी व निजी संस्थाओं मे दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। बशर्तें प्रयासों को मन से जारी रखें। सेहत मामलों मे बाजुओं की पीड़ाएं हो सकती हैं। भाई/बहन के मध्य कहा सुनी हो सकती है। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखना होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे दिनों दिन प्रगति के योग हैं। आपका कार्य कौशल व व्यावहारिकता प्रसंशनीय होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में प्रगति की ओर बढ़ेगे। निवेश मे लाभ के योग हैं। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। लंबी दूरी की यात्रा व बड़ी-पूंजी के लेन-देने मे सावधानी अपेक्षित होगी।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भू-जायदाद के संदर्भों मे दिनोंदिन कामयाबी हासिल होगी। चल रहे विवादों को हल करने में महती प्रगति होगी। पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। मोटर वाहन व यात्रा संदर्भो में भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। निजी रिश्तों के मामलों मे अधिक व्यय की आशंका है। उचित तथ्यों का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आपके आचार-विचार सराहनीय होगे। सामाजिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल करने में कामयाबी हासिल होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि जाग्रति होगी। पारिवारिक जीवन में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आमदनी बढ़ाने मे कुछ कठिनाइयां सामाने आ सकती हैं। अभी धैर्य से चलते रहें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को महती सफलता हासिल होगी। निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार मनोनुकूल परिणाम देगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पितृ पक्ष से स्नेह हासिल करने में सक्षमता होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरम हो सकता है। उचित खान-पान के साथ व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत, तकनीक, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगी। प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं में आपका का नाम उच्चतम श्रेगी मे होगा। प्रेम संदर्भों मे किस्मत साथ देगी। धन निवेश मे रूकावट का आशंका है। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को पुनः उठाने की कोशिश कर सकता है। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित मामलों में नाम व बड़ाई हासिल होगी। सहयोगी कर्मियों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख-सुविधाओं को जुटाने में महती प्रगति होगी। पूंजी निवेश व प्रेम संबंधों को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। अचानक गुससे से बचें।  

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा का स्तर उच्च होगा। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल बिठाने में प्रगति की ओर बढे़गे। रोजगार के प्रयासों को अनूठी सफलता प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों मे सुस्ती की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment