Sunday 20 September 2015

Know your daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 21 सितम्बर 2015

पंचांग 21 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः अष्टमी रात्रि 02.23 तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः ज्येष्ठा की वृद्धि है जो सोमवार को प्रातः 07.04 बजे तक, योगः आयुष्मान सायं 05.56 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 21 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
भू-जायदाद के संदर्भों में आ रही रूकावटें समाप्त होगी। आपके प्रयासों को मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। कार्य कौशल निखारने में महती प्रगति होगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। स्वजनों के मध्य कहा-सुनी हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों मे गुस्से से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य कौशल को निखाने में प्रगति होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। चल रही पीडाओं का अंत होगा। गृहस्थी को नवीनता देने में महती तरक्की के योग हैं। पति/पत्नी के मध्य चाहत होगी। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं की अनदेखी न करें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। मंद हुए आय के स्रोतों को उच्च गति देने की दिशा मे महती प्रगति होगी। शैक्षिक जीवन में योग्यताओं की सराहना होगी। किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। निजी संबंधों में चाहत जाग्रति होगी। सेहत संदर्भों में चिंताएं उभर सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक संदर्भो के विवादों मे विजय के योग हैं। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जन कल्याण के कार्यो में आपकी रूचि उभर सकती है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता के योग हैं। भाई/बहनों के मध्य चल रहे मतभेदों को दूर करने में कामयाबी हासिल होगी। अचानक ही धन व्यय से चिंताएं हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्र में उत्तम प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। भवन को आधुनिक साधनों से लैंस करने में कामयाबी हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ उत्तम कार्य का माहौल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य चाहत व लगाव उत्पन्न होगा। निवेश व लेन-देन के मामलों मे कानूनी विवाद हो सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
रोजगार के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक व सरकारी कार्यों के संचालन के जिम्मेदारी हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा। भ्रात पक्ष मे मध्य अचानक ही कोई विवाद हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में उग्र होने से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भू-भवन संदर्भों में लाभ के योग हैं। बौद्धिक क्षमताओं मे महती प्रगति के योग हैं। सुख के साधनों को बढा़ने कदम-कदम में सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं मे कशमकश करनी पड़ सकती है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक जीवन में आपकी छबि एक नेक इंशान के रूप में होगी। स्वास्थ्य को चुस्त एवं दुरूस्त रखने की कला बाखूबी विकसित होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। यात्रा व निजी संबंधों मे अचानक ही विवादों की आशंका है।  सूझबूझ कर चले। अत्याधिक उग्रता परेशानी का कारण बन सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च करने में महती प्रगति होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। अध्यापन, पयर्टन, चिकित्सा, प्रबंधन, कला, साहित्य, में साख स्थापित करने की चिंताएं हो सकती हैं। सरकारी कार्यो में बिलम्ब से परेशानी हो सकती है। अचानक ही अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
उत्पादन व विक्रय के कार्यो में जान भरने की ताकत विकसति होगी। पिछले दिनों मंद हुई इकाइयों को प्रगति देने का समर्थ होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष को लेकर तनाव उभर सकते हैं। कला कौशल को निखारने मे और समय लग सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
माता-पिता को आपके कार्यो से प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। कार्य व व्यावसाय के संदर्भों में पदोन्नति के योग हैं। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभ के योग हैं। प्रेम मामलों में अचानक ही तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। व्यर्थ के गुस्से से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
रोजगार के प्रयासों में महती प्रगति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आधुनिक सुखों के साधनों का भरपूर लाभ होगा। अचानक ही किसी ईष्ट मित्र से मुलाकात होगी। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों में गुस्सा  न करें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment