Tuesday 8 September 2015

Daily Horoscope for you


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 09 सितम्बर 2015

पंचांग 09 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः द्वादशी प्रातः 05.36 तक, वारः बुधवार नक्षत्रः पुष्य प्रातः 05.07 बजे तक, योगः वरीयान प्रातः 11.46 तक, करणः कौल सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 09 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
गृहस्थ जीवन में खुशी का वातावरण होगा। वाहन व भवन सुखों में नवीनता लाने में कामयाबी हासिल होगी। मातृ पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। सेहत खिली हुई होगी। धन निवेश के संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान हैं। शिक्षा कला व प्रतियोगी क्षेत्रों मे प्रयासों को मन से करना होगा। निजी रिश्तों मे कहासुनी हो सकती है। धैर्य बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक व आध्यात्मिक उन्नति के सुयोग हैं। कार्य क्षेत्र में किस्मत साथ देगी। प्रयासों को मन से जारी रखें। उच्च शिक्षा के संदर्भों में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य मतभेद उभर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में उग्र होने से बचें। निजी संबंधों के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भू-जायदाद के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। कानूनी मामलों मे आपकी किस्मत साथ देगी। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर लें। वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति उभर सकती है। अनावश्यक क्रोध से बचें।


कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सेहत संदर्भो में चुस्ती के योग हैं। दीर्घकालिक लाभ की योजनाओं को मूर्तरूप देने पर आज विचार हो सकता है। राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता व लगाव होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा को अचानक ही स्थगित करना पड़ सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति छबि को धूमिल कर सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में आ रही रूकावटों को दूर करने मे महती प्रगती के योग हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी के पल होगे। शिक्षा, कला साहित्य के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की होगी। अर्थ संबंधों मे अचानक ही अधिक व्यय का भार बढ़ सकता है। बड़ी पूंजी के लेन-देन में सावधानी रखें। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। संबंधित कार्य क्षेत्रों व इकाइयों से इच्छित लाभ प्राप्त करने मे कामयाबी हासिल होगी। संतान पक्ष के वैवाहिक संदर्भों को लेकर हो रही चिंताओं का हल होगा। अचल सम्पत्ति व यात्रा के संदर्भों में अचानक ही कोई विवाद हो सकते हैं। आवेशित होने से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता का वातावरण होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। राजनैतिक जीवन में साख स्थापित होगी। पितृ पक्ष  से धन लाभ के योग हैं। निजी संबंधों मे निकटता का लाभ होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी। सामाजिक मामलों में मशक्कत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित करने में महती  प्रगति होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने मे प्रगति के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में साख स्थापित होगी। संतान पक्ष के तरक्की हेतु चिंताएं उभर सकती हैं। अचानक ही पुराने लेन-देन के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। साहस व धैर्य अपेक्षित होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
रोजगार के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। राजनीति के किसी महत्वपूर्ण पद पर आपका चयन हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। संतान पक्ष को लेकर चल रही चिंताओं का अंत होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर अचानक ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सेहत खिली हुई व सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगी। नियमित दिनचर्या का बेहतर असर दिखेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष आपके बढ़ते प्रभाव से भयभीत होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। जायदाद के संदर्भों में अचानक ही हक की लड़ाई छिड़ सकती है। सावधानी व संयम रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
संतान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। आजीविका के क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मंजिल हासिल होगी। बशर्ते प्रयासों को पूरे मन के साथ जारी रखें। निजी रिश्तों मे वस्त्राभूषण की खरीद के विवाद हो सकते हैं। सेहत पक्ष के सुस्त होने के संकेत हैं। धैर्य बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आय के स्रोतों से लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। संनात पक्ष की ओर से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठत व्यक्ति से परिचय का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी रिश्तों को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment