Tuesday 29 September 2015

Daily Rashifal For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 30 सितम्बर 2015

पंचांग 30 सितम्बर  2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: आश्विनी, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः तृतीया रात्रि 09.43 बजे तक है। वारः बुधवार, नक्षत्रः अश्विनी दोपहर 12.21 बजे तक, योगः हर्ष रात्रि 04.33 तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.17 सूर्यास्तः 6.04 बजे।
 विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 30 सितम्बर  2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। उच्चाधिकारियों के समक्ष मन की बात कहने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। पूंजी निवेश में लाभ कुछ समय पश्चात् होगा। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति होगी। कार्य क्षमताओं का उत्तम लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। अपनों के मध्य लगाव व चाहत होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में नरमी की आशंका है। अचानक ही लंबी यात्रा के योग हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। धर्म लाभ के कार्यों का आयोजन होगा। संतान पक्ष व उच्च शिक्षा के संदर्भों में महती प्रगति होगी। भू-जायदाद के संदर्भो में अचानक ही विवादों की आशंका है। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में अनूठा लाभ होगा। बौद्धिक योग्यताओं व दक्षताओं का सम्मान प्राप्त होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में अचानक ही कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। नदगी पूंजी का स्तर उच्च करने की चिंताएं हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। चल रहे मतभेदों का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में नूतन सुख के साधनों की आवृत्ति होगी। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। निवेश व यात्रा मामलों में लाभ के योग हैं। धर्म कार्यों के आयोजन में रूचि होगी। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में कशमकश करनी पड़ सकती हैं। धैर्य अपेक्षित होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। स्वास्थ्य मामलों मे आन्तिरक पीड़ाओं की आशंका हैं। नियमित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें। प्रेम प्रसंगो में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
स्वास्थ्य संदर्भों में चुस्ती व फुर्ती के योग हैं। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। आमदनी बढ़़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसायिक स्थलों को आधुनिकता से सजाने की जल्दबाजी हो सकती है। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक जीवन में मान-बड़ाई स्थापित होगी। अचानक ही कोई प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। रूके हुए कार्यों को अंजाम देने हेतु नवीन शैली का प्रयोग हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। मातृ पक्ष को संतुष्ट करने की चुनौती उभर सकती है। नैतिक क्षमताओं का प्रयोग करना होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
साहित्य, कला, सौंदर्य, शिक्षा व तकनीक, फिल्म, प्रबंधन, चिकित्सा, कानून, उद्योग के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की होगी। यदि आप रोजगार की तलाश में है। तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। धन लाभ के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। सेहत को उच्च उठाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। अपनों के मध्य क्रोध से बचें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
पारिवारिक जीवन में मान व बड़ाई हासिल होगी। भौतिक सुख के नवीन साधनों को जुटाने की लालसा जाग्रति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकता है, बशर्तें प्रयासों को कम न करें। ऋणों के भुगतान व धन मामलों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वैवाहिक जीवन में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। सुख के साधनों में नवीनता स्थापित करने हेतु उत्साह होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु प्रयासों को तेज करना पड़ सकता है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में नए दिशा निर्देशों के पालन की चुनौती उभर सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें। अधीर होने से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
भू-जायदाद के क्षेत्रों मे किस्मत साथ देगी। क्रय-विक्रय लाभप्रद सिद्ध होंगे। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में कामयाबी हासिल होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों मे मधुरता के योग हैं। सेहत मामलों में पीड़ाओं की आंशका है। उचित खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment