Wednesday 2 September 2015

Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 03 सितम्बर 2015

पंचांग 03 सितम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः पंचमी प्रातः 07.36 तक, वारः गुरूवार नक्षत्रः भरणी रात्रिः 01.49 बजे तक, योगः ध्रुव सायं 07.36 तक,  करणः बालव सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः मेष,  राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.04, सूर्यास्तः 6.36 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 03 सितम्बर  2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
रोजगार के प्रयासों को संतोष जनक सफलता के योग हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल स्थापित करने की रूचि होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भूमि मामलों के विवाद हल करने में किसी परचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।  

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आजीविका के क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। आपकी कोशिशें सफलता के संकेत देगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय में लाभ होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास सफल होगे। मातृ पक्ष के मध्य विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। सेहत संदर्भों मे नियमित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आमदनी के साधनों को बढ़ाने में मनोनुकूल उन्नति होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होग। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि के योग विद्यमान हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन की स्थिति हो सकती है। क्रोध से बचें। भू-जायदाद में अदालती विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
औद्योगिक इकाइयों के संचालन में चल रही रूकावटों का अंत होगा। कुशल कर्मियों की तलाश को सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों मे मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में विवादों की की आशंका है। सूझबूझ व धैर्य बनाएं रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पारिवारिक जीवन में उत्तम लाभ के योग हैं। तालमेल व निकटता में वृद्धि होगी। आपके कार्य व व्यावहार की सराहना होगी। राजनैतिक जीवन में महती प्रगति के योग हैं। चल रहे प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में अचानक विवाद हो सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें। प्रेम मामलों में साथी के साथ उग्रता से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
दाम्पत्य जीवन मे चाहत व प्यार का स्तर उच्च होगा। चल रहे मतभेदों का अंत होगा। पूंजी निवेश में किस्त साथ देगी। कार्य क्षेत्र में कार्य कुशलता बढ़ाने हेतु प्रयास करने होगे। पितृ पक्ष के से द्रव्य लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी हो सकती है। उचित दिनचर्या का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
स्वजनों के मध्य चाहत व लगाव उत्पन्न होगा। धर्म कार्यों के आयोजन में रूचि होगी। आज लंबी व सुखद यात्रा के हैं। कार्यालय के आधुनकि सुविधाओं को उन्नत करने में सफलता प्राप्त होगी। सेहत में चुस्ती व स्फूर्ति का विकास होगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। कोई  जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आर्थिक स्थिति को उच्च करने में महती प्रगति होगी। स्वजनों के मध्य किसी सामाजिक पहलुओं की महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। भूमि सदंर्भों में लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। खेल व प्रतियोगी संदर्भों में उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्त हो सकता है। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आमदनी के स्तर को उच्च करने मे महती प्रगति होगी। मनोरंजन के आधुनिक साधनों को जुटाने में सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मैत्री भाव स्थापित करने में प्रगति होगी। पूंजी निवेश व जायदाद के मामलों में अचानक ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लंबी यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कार्य व व्यापार क्षेत्र के संबंधित मामलों मे उल्लेखनीय प्रगति के योग हैं। आपकी मेहत का असर दिखना अब शुरू होगा। पिता से स्नेह व धन प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अचानक ही मतभेद गहरे हो सकते हैं। पेट, सिर, नेत्र, गले में पीड़ाओं की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
धर्म लाभ के शुभ कार्यो को संचालित करने में रूचि होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल व मधुरता कायम होगी। धन निवेश में लाभ में लाभ के योग हैं। भूमि व भवन के मामलों में इच्छित लाभ होगा। कार्य व व्यापारिक मामलों में तकनीक संदर्भों को लेंकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक व निजी संबंधों को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
गृहस्थ जीवन में सुख के साधनों जुटाने में सफलता के योग हैं। स्वजनों के मध्य लगाव व चाहत उत्पन्न होगी। ईष्ट मित्रों के सहयोग से कोई उच्च कोटि का साहित्य प्राप्त होगा। कार्य व्यापार के मामलों की क्षमताओं में वृद्धि के योग विद्यमान है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment