Tuesday 1 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 02 दिसम्बर 2015

पंचांग 02 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः सप्तमी रात्रिः 12.05 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः मघा प्रातः 06.23 बजे तक, योगः वैधृति प्रातः 06.48 बजे तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 7.01, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 02 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
संतान पक्ष की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। गृह में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। आमदनी के साधनों को उच्च करने की पहल को बल प्राप्त होगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। कार्य क्षेत्रों में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। प्रेमी रिश्तों में लगाव व चाहत का स्तर उच्चता की ओर अग्रसर होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलों मे परेशानी हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
गृहस्थ जीवन में खुशहाली के पल होगे। किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में महती सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। निजी रिश्तों में तनाव हो सकते हैं। आमदनी के स्तर को अधिक सबल बनाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सरकारी, व निजी क्षेत्रों की संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। पत्नी के मन पसंद नूतन परिधानों की खरीद के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अचानक ही भाग-दौड़ बढ़ सकती है। धैर्य अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अचल सम्पत्ति के संदर्भों में इच्छित तरक्की के योग विद्यमान हैं। चल रहे विवादों को हल करने में सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्रों से बढि़या लाभ होगा। विरोधी पक्ष को पराजित करने की शक्ति में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंधों में अचानक ही विवादों की आशंका है। पितृ पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
स्वास्थ्य खिला हुआ होगा। शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग विद्यमान हैं। मन प्रसन्न व तन खिला होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो निश्चित रूप से वैवाहिक सूत्रों में जुड़ने के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। शत्रु पक्ष अदालती मामलों में खीचने की धमकी दे सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सामाजिक जीवन में बेहतरी के योग हैं। आपका नाम व पहचान दिनों-दिन उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों में इच्छित बढ़ोत्तरी के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर अधिक प्रगाढ़ होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। धन मामलों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। 

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आमदनी के स्तर को उच्च करने की कोशिशों को उच्च मुकाम हासिल होगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अधिक सुन्दर होगा। जीवन साथी के मध्य अपनेपन का एहसास होगा। देवाराधन में रूचि होगी। भवन व वाहन संदर्भों में विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन प्रगति होगी। आपकी दक्षताओं का बढि़या लाभ होगा। धन संग्रहण की कोशिशों को इच्छित लाभ होगा। धर्म कार्यो के आयोजनों में रूचि होगी। जीवन सहचर के मध्य चाहत व लगाव होगा। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। धैर्य अपेक्षित होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
राजकीय कार्यों मे इच्छित उन्नति के योग हैं। तकनीक व साहित्य योग्यताओं का सुन्दर लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। जीवन सहचर के इच्छा के अनुकूल वस्त्राभूषों की खरीद हो सकती हैं। भौतिक सुख के साधनों को नए सिरे से संग्रहित करने की इच्छा हो सकती है। धन मामलों में विवादों की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
शत्रु पक्ष को पराजित करने की शक्ति और भी प्रबल होगी। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर और बेहतर होगा। कार्य व व्यापार के संदर्भों में आपकी पकड़ दिनों-दिन मजबूत होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य प्रगाढ़ता कायम रखने हेतु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। सेहत में पीड़ाओं की आशंका है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल होगे। चल रहे मतभेदों को हल करने की पहल होगी। आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासों को और भी तीव्र करना होगा। कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यावसाय के संबंधित मामलों में प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। वित्तीय क्षमताओं को उच्च करने की योजना को मूर्तरूप प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से निकटता का लाभ होगा। विदेश व निवेश में अल्पकालिक रूकावटें हो सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।  उचित-खान पान का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment