Friday 11 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 12 दिसम्बर 2015

पंचांग 12 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः प्रतिपदा सांयः 04.04 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः मूल रात्रि 01.50 बजे तक है, योगः शूल प्रातः 09.17 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः धनु, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.08, सूर्यास्तः 5.21 बजे।

राशिफल 12 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
पारिवारिक जीवन मे मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। किसी ईष्ट मित्र की निकटता से सामाजिक प्रयोजनों के कार्यों को मूर्तरूप देने में महती प्रगति होगी। वित्त निवेश में किए गए प्रयासों का मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। निजी संबंधों में अनबन न हो, अतः कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज कानूनी मामलों में विजय के योग विद्यमान हैं। आपके सक्रिय प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। किसी योग्य व्यक्ति की मुलाकात से आप प्रभावित हो सकते हैं। कार्य व व्यापारिक प्रसार की लंबी यात्रा के योग हैं। वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्त हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। जीवन साथी के मध्य अपनेपन का एहसास होगा। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। अर्थ लाभ हेतु सक्रियता से बढ़ने की ताकत होगी। मन में उत्साह व जोश की आवृत्ति होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
ननिहाल पक्ष से स्नेह व आंशिक धन का लाभ होगा। जीवन सहचर के मध्य अपनेपन का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आर्थिक स्थिति को और सबल बनाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त हो सकता हैं। उचित-खान पान का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
संतान पक्ष के सहयोग से मन प्रसन्न होगा। कला, साहित्य, अनुसंधान, सूचना प्रौद्योगिकी, परिधान, व आभूषणों के संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल होगी। आमदनी के स्तर को अधिक उच्च करने में कामयाबी हालिस होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कई मायनों में शुभप्रद व मंगलदायक होगा। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों से वांछित लाभ प्राप्त होगा। माता से स्नेह व आंशिक धन लाभ के योग हैं। धन निवेश में मुनाफा होगा। सेहत संदर्भों की कमजोरी अब समाप्ति की ओर होगी। आज नवीन परिधानों की खरीद में अधिक व्यय हो सकता हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भाई, बहनों के मध्य सामंजस्य स्थापित होगा। आपस में परस्पर सहयोग की भावना बलवती होगी। यदि आप अध्यनरत हैं, तो आपकी सफलता के निश्चित योग विद्यमान हैं। बशर्तें सक्रिय प्रयासों को कमतर न होने दें। सेहत संदर्भों में अनुकूलता बनी रहें, अतः उचित पोषक तत्वों को अपने आहार में शामिल करें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
अचल सम्पत्ति व कारोबार के मामलों में आज आप भाग्यशाली होगे। आपके सक्रिय और बद्धिमत्ता पूर्ण प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। पितृ पक्ष से स्नेह व आंशिक धन का लाभ होगा।  पूंजी निवेश में प्रयासों का फायदा होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। अतः खान-पान के उचित क्रम को अवरूद्ध न होने दें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
मन में उत्साह व उमंग की स्थिति होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर अधिक उच्च होगा। शारीरिक बल में इजाफा होगा। पिछले दिनों की दुर्बलता को समाप्त करने में सफलता हासिल होगी। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। जीवन साथी के मध्य मधुरता की स्थिति होगी। पूंजी मामलों में अचानक ही अधिक व्यय हो सकता हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की मुहिम सफल होगी। पिछले विवादों का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। अमदनी का स्तर उच्च करने की लालसा अधिक बलवती हो सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं, कार्य व विश्राम के अन्तर को अवरूद्ध न करें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज वित्तीय लाभ का स्तर अधिक संतोष जनक होगा। आमदनी बढ़ाने की आपकी जिज्ञासा सफल होगी धन निवेश में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष के वैवाहिक मामलों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। किसी निकट रिश्ते में चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजन होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment