Sunday 13 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi



दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 14 दिसम्बर 2015

पंचांग 14 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः तृतीया सांयः 03.01 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा रात्रि 01.44 बजे तक है, योगः ध्रुव  रात्रि 04.19 बजे तक, करणः गर, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.09, सूर्यास्तः 5.22 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 14 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आधुनिक सुख के साधनों मे इजाफा होगा। कार्य व व्यावसाय को उन्नत करने की पहल को बल प्राप्त होगा। अपनों के मध्य स्नेह व लगाव होगा। सरकारी क्षेत्रों से कोई महत्वपूर्ण कर्मिक समझौता हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत में जोश का एहसास होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। 

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कला, फिल्म, तैराकी, सैन्य, सुरक्षा, अध्यापन के संबंधित क्षेत्रों में तरककी होगी। अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन में धर्म कार्यों के आयोजन होगे। पूंजी निवेश में विदेश मामलों में किस्मत साथ देगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है, उचित चिकित्सीय सलाह लें। 

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कारोबार बढ़ाने के लिहाज से अनुकूलता से युक्त होगा। दीर्घकालिक व्यावसाय की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की चर्चा आज सम्भव हैं। पत्नी व बच्च्चों के मध्य चाहत व मधुरता का  एहसास होगा। सेहत में क्रियाशीलता का स्तर अधिक उच्च होगा। निजी संबंधों में अनबन न हो अतएव कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
ससुराल पक्ष से निकटता स्थापित होगी। चल रहे मतभेदों का अंत होगा। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से देवाराधन की लालसा को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों को लेकर देशाटन करना पड़ सकता हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन कई मामलों में लाभकारी सिद्ध होगा। अर्थ लाभ की स्थिाति को उच्चता प्रदान करने की कोशिश सफल होती प्रतीत होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। मातृ पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। निजी संबंधों मे चाहत व निकटता का एहसास होगा। लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
अचल सम्पत्ति को  सौंदर्यंता प्रदान करने की मुहिम सफल होती प्रतीत होगी। अपनों के मध्य निकटता का एहसास होगा। आज आपका रूख देवाराधन की तरफ हो सकता है। पितृ पक्ष से स्नेह व आंशिक धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अवरूद्ध न होने दें। 

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कई मामलों में लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से किसी रूके हुए कार्य को प्रगति देने में कामयाबी हासिल होगी। स्वजनों के मध्य चल रहे विवादों को समाप्त करने मे सफलता हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका हैं, तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
पितृ पक्ष के मध्य सामंजस्य स्थापित होगा। पारिवाकि जीवन में चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देगा। अगर छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूलता से युक्त होगा। अचल सम्पत्ति के मामलों में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत में नरमी के आसार हैं। 

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
मन में प्रसन्नता और शरीर में ताकत का एहसास होगा। आज स्वास्थ्य संदर्भों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगे। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य निकटता का एहसास होगा। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। ऋणों के भुगतान में चिंताएं हो सकती हैं। विदेश व निवेश मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। 

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन रूके हुए बाहरी कार्यों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। धनार्जन के मामलों में प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता हैं। 

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आमदनी के स्तर को उच्च करने की कोशिशों को सफलता की ओर अग्रसर करेगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल का क्रम स्थापित होगा। प्रेम संबंधों में निकटत का एहसास होगा। लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान में चिंताएं उभर सकती हैं। 

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
तकनीक व चिकित्सा, अनुसंधान, कला, फिल्म, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। आज आपकी मुलाकात किसी चिरपरिचित व्यक्ति से हो सकती है। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग विद्यमान हैं। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है। उत्तेजित होने से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

No comments:

Post a Comment