Friday 4 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 05 दिसम्बर 2015


पंचांग 05 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः दशमी तिथि (की वृद्धि है जो 06 दिसम्बर को प्रातः 07.49 बजे तक है,) वारः शनिवार, नक्षत्रः उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12.22 बजे तक है, योगः प्रीति प्रातः 08.31 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 7.03, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 05 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। किए गए प्रयासों का इच्छित लाभ होगा। कारोबार को उन्नत करने की मुहिम तीव्र होगी। ससुराल पक्ष से निकटता व सामंजस्य स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। प्रेम संबंधों में साथी का रूख सख्त हो सकता है। सेहत में पीड़ाओं की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कला, साहित्य, सौंदर्यं, सूचना प्रौद्यौगिकी व नेतृत्व के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन प्रगति की ओर अग्रसर होगे। संतान पक्ष को विकास के आबाध रास्ते मे अग्रसर करने की तीव्र इच्छा होगी। वित्तीय स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। लंबी यात्रा व पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भवन व वाहन संदर्भों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन अचल सम्पत्ति से लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में आ रही चुनौतियों का सामना करने की क्षमता होगी। सेहत में सबलता का एहसास होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होना तय है। बशर्ते उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वजनों के सहयोग से मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। बंधु पक्ष के मध्य चल रहे विवादों का अंत होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने की ललक होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य दीर्घकालिक सेवा समझौतो को प्राप्त करने में और समय देना पड़ सकता है। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अचल सम्पत्ति के मामलों में किस्मत साथ देगी। किसी नामी संस्था के मध्य कार्य व व्यापार के लंबे समझौते हो सकते हैं। पितृ पक्ष के मध्य स्नेह व लगाव का लाभ होगा। धन मामलों में प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। सेहत में जोश व सबलता का एहसास होगा। नियमित दिनचर्या का अनूठा लाभ होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सेहत में चल रही शारीरिक दुर्बलता का अंत होगा। मन में उत्साह व उमंग होगी। गृहस्थ जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होगे। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख की अनुभूति होगी। कार्य व व्यापार के मामलों में मुनाफे को उच्च करने की कोशिशों को सफलता कुछ समय बाद प्राप्त होगी। धैर्य व संयम अपेक्षित होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
अर्थ लाभ के प्रयासों को आज के दिन महती प्रगति प्राप्त होने के योग हैं। व्यापारिक प्रसार की लंबी यात्रा किसी स्नेही मित्र या परिचित व्यक्ति के साथ हो सकती है। प्रतिस्पर्धी व्यक्ति को मात देने की क्षमता विकसित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आमदनी के स्रोतों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन कार्य व व्यापार में फलदायी सिद्ध होगा। तकनीक, कला, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान स्थापित होगा। पूंजी निवेश में आ रही अड़चने समाप्ति के संकेत देगी। लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
भवन व वाहन संदर्भों में दिनो-दिन तरक्की के योग हैं। निवास स्थान को आधुनिकता देने की रूचि होगी। अपनों के मध्य तालमेल का क्रम स्थापित होगा। किसी निकटवर्ती व्यक्ति के सहयोग से पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज के दिन सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्य को लेकर प्रगति प्राप्त होगी। पिछले दिनों से रूके हुए कार्यो को मूर्तरूप देने में सफलता प्राप्त होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर अधिक मजबूत होगा। सेहत संदर्भों में आंशिक पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन बौद्धिक क्षमताओं को प्रगति देने में सहायक होगा। कार्य व व्यावसाय की सराहना होगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल होगा। जीवन सहचरी के मध्य अनूठा तालमेल होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से परिपूर्ण होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अहसास होगा। दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रसार की योजनाओं को मूर्तरूप देने पर अमल हो सकता है। ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती है। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment