Sunday 6 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 07 दिसम्बर 2015

पंचांग 07 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः एकादशी प्रातः 10.23 बजे तक वारः सोमवार, नक्षत्रः चित्रा 06.25 बजे तक है, योगः सौभाग्य प्रातः 10.23 बजे तक, करणः बालव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः तुला, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.05, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 07 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सेहत पहले के मुकाबले अधिक सबल व स्वास्थ होगी। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। मन में एक नया उत्साह होगा। धन मामलों में इच्छित सफलता के योग हैं। पत्नी व बच्चों के रूचि के अनुरूप आज कोई खरीद हो सकती है। कार्य क्षेत्रों में किसी योजना को अंतिम रूप देने की चुनौती हो सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। किसी सक्षम अधिकारी द्वारा आपको नवीन जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। आवागमन के आधुनिक किन्तु आकर्षक साधनों को पाने की इच्छा प्रबल होगी। ससुराल पक्ष से निकटता का लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
संतान पक्ष के वैवाहिक मामलों को हल करने में कामयाबी होगी। किसी प्रतिष्ठत व कुलीन जीवन साथी की निकटता होगी। आजीविका के क्षेत्रों में  प्रगति के योग हैं। पूंजी निवेश में सतर्कता से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में साथी से मधुर वार्ताओं का लाभ होगा। लंबी यात्रा व भुगतान के मामलों में तनाव हो सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नूतन व आकर्षक वाहन सुख के योग विद्यमान हैं। निजी निवास स्थान को आधुनिकता से लैस करने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह के साथ ही धन लाभ होगा। कारोबार को उच्चता प्रदान करने में और समय देना पड़ सकता है। आय के साधनों को उन्नत करने में चिंताएं हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रबल विकास के योग हैं। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से तकनीक व वाणिज्य कौशल को चमकाने में सहयोग प्राप्त होगा। पूंजी निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत खिली हुई व चुस्त रहें, अस्तु उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
अचल सम्पत्ति को प्रसारित करने में महती प्रगति होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के मध्य नजदीकियाँ होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की रूचि होगी। जीवन साथी के मध्य अनबन न हो, अस्तु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। शारीरिक ताकत मे और इजाफा होगा। कार्य क्षेत्र मे सफलता से मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। कार्य व व्यापारिक प्रसार के अनुकूल अवसर होगे। आज का दिन कई मायनों में अच्छा होगा। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। लंबी यात्रा में सजगता अपेक्षित होगी।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आजीविका के स्रोतों से इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। आपके प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता के संकेत देगा। प्रेम संबंधों में चल रही रूकावटों को दूर करने में महती प्रगति के योग हैं। किसी हस्त सिद्ध व्यक्ति से निवेश व विदेश मामलों में सहयोग हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आमदनी के स्रोतों से इच्छित लाभ कुछ प्रयासों के बाद अवश्य प्राप्त होगा। बशर्ते प्रयासों को मन से जारी रखें। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको दक्षताओं का उत्तम पारितोषिक दिया जा सकता है। किसी निकट रिश्तें में अनबन से चिंताएं उभर सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज आकर्षक व नूतन वाहन सुख के योग विद्यमान हैं। शहरी परिवेश में स्वभवन क्रय करने की योजना को आज मूर्त दिया जा सकता है। मनोरंजन के साधनों में रूचि हो सकती है। स्वजनों की सलाह से धर्म कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से सामाजिक मामलों को हल करने में प्रगति होगी। जरूरी कार्यों में धनाभाव आड़े नहीं आएगा। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास कुछ समय पश्चात् होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। जीवन साथी के मध्य अनुकूलता स्थापित होगी। चल रहे विवादों को हल करने में प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ प्रयासों से होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी युक्त हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment