Sunday 20 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 21 दिसम्बर 2015

पंचांग 21 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः एकादशी रात्रि 01.12 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः अश्विनी सायं 06.09 बजे तक है, योगः शिव प्रातः 06.50 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.14, सूर्यास्तः 5.24 बजे।
नोटः आज मोक्षदा एकादशी का व्रत है और गीता जयंती भी है।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 21 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन सेहत को खिलाएं रखने में कारगर होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आज दिन व्यापारिक संदर्भों में महती प्रगति देने वाला साबित होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही कानूनी मामलों को उकसा सकते हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन कार्य क्षेत्रों के विस्तार हेतु लंबी यात्रा व रोजगार के अनुकूल अवसर देगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति उभर सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कई मायनों में आपके अनुकूल सिद्ध होने वाला है। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। संतान पक्ष के हाथ पीले करने की चिंताओं को इच्छित हल प्राप्त होगा। स्वजनों के सहयोग से मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। प्रेम संबंधों में साथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके आजीविका के साधनों को विस्तार देने हेतु अनुकूल होगा। आपकी अल्पकालिक सेवाओं को और बढ़ाया जा सकता है। जीवन साथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पूंजी निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन हो सकती है। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन कारोबार के लिए अनुकूल होगा। आपके सक्रिय प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। तकनीक और एकैदमिक योग्यताओं को विस्तार देने की मुहिम छिड़ सकती है। सरकारी व निजी क्षेत्रों की किसी प्रतिष्ठित संस्था में सेवा देने हेतु बुलावा आ सकता है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन तनाव पूर्ण स्थिति दे सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके कारोबार को अधिक विस्तारित करने के अवसर से युक्त होगा। सेवाओं हेतु कहीं दूरदेश में प्रवास की स्थिति होगी। जिसे आप एक अवसर के रूप में भुना सकते हैं। यद्यपि अपनों से दूर रहने का मलाल भी हो सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन वैवाहिक जीवन मे खुशहाली देने वाला होगा। आज जीवन सहचर के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कार्य क्षेत्र में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। आज कानूनी मामलों को लेकर विवादों की आशंका है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपको ससुराल पक्ष से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। पिछले विवादों को हल करने में प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। अदालती मामलों में आपके विजय के प्रबल योग हैं। निजी रिश्तों को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं, उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपको पारिवारिक जीवन में खुशहाली देने वाला साबित होगा। संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। धन लाभ के अनुकूल अवसर विद्यमान हैं। आपकी योग्यताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। बड़ी पूंजी लेन-देन व यात्रा मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आजीविका की तलाश को और सफलता देने वाला होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था में कार्य का अनुकूल अवसर प्राप्त होगा। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। धन निवेश में लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में और समय देना होगा। आज अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको रूके हुए कार्यों को गति देने में सफलता प्राप्त होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सेहत में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभकारी सिद्ध होगा। भवन के नवीनी करण की मुहिम छिड़ सकती है। भौतिक सुख के साधनों मे इजाफा होगा। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा सबल होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। संबंतिध पहलुओं का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment