Wednesday 2 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 03 दिसम्बर 2015

पंचांग 03 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अष्टमी रात्रिः 02.23 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी (की वृद्धि है जो 04 दिसम्बर को प्रातः 09.14 बजे) तक है, योगः विष्कुम्भ (की वृद्धि है जो 04 दिसम्बर को प्रातः 07.33 बजे) तक है, करणः बालव, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 07.02, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 03 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आर्थिक स्थिति को उच्चता की ओर अग्रसर करने की तमन्ना पूर्ण होगी। पिछले समय से किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। कला, फिल्म निर्माण, अध्यापन, संगीत, साहित्य, नृत्य, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। पुत्र/पुत्री को विकास के रास्ते पर अग्रसर की मुहिम सफल होगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आबाध रूप से प्रगति की ओर अग्रसर होगे। आपकी योग्यताओं का बढि़या लाभ होगा। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता होगी। गृहस्थ जीवन में धर्म कार्यों के आयोजन होगे। आमदनी का स्तर उच्च करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। निजी संबंधों में गिरावट की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में कुशलता के योग हैं। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्रों में वृद्धि के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की चाहत और तीव्र होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में साथी का रूख तीखा हो सकता है। आवेश में कोई अंतिम निर्णय न लें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भू-जायदाद के संदर्भों में महती तरक्की के योग विद्यमान हैं। भवन को नए सिरे से सौंदर्यंता प्रदान करने की इच्छा प्रबल होगी। कला, साहित्य, संगीत, व्याख्यान, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। जीवन सहचरी के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा, सेहत में सुस्ती के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यावसाय को प्रसारित करने की मुहिम छिड़ सकती है। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। अध्यापन, कला, संगीत, चिकित्सा, फिल्म, क्रीड़ा, राजनीति से संबंधित क्षेत्रों में कद ऊॅंचा होगा। शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के साथ ही मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। शत्रु पक्ष विवादों को अचानक ही बढ़ा सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आजीविका के क्षेत्रों से उत्तम लाभ होगा। आपकी योग्यताओं की सराहना होगी। किसी प्रतिष्ठत संस्था के मध्य कार्य के सुन्दर अवसर होगे। धन निवेश में लाभ होगा। लंबी व सुखद विदेशी यात्रा के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में साथी उग्रता दे सकता है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। सेहत संबंर्धों में सुस्ती हो सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर और भी उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति के योग हैं। जीवन सहचर के पसंद के अनुरूप नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती है। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा व अदालती मामलों में भागदौड़ हो सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, संगीत, साहित्य, सौंदर्यं, फिल्म, उत्पादन, विक्रय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। अर्थ लाभ बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। कारोबार के क्षेत्र में किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के मध्य दीर्घकालिक समझौते पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में आज साथी का रूख आपके प्रतिकूल हो सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल होगे। आपके द्वारा नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद को जीवन साथी के द्वारा बहुत ही पसंद किया जा सकता है। सरकारी क्षेत्रों में पिछले दिनों से रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने के अवसर होगे। धन निवेश में लाभ होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भौतिक सुख के साधनों को एकत्र करने की तमन्ना पूर्ण होगी। सामाजिक जीवन मे प्रतिष्ठिा स्थापित होगी। संबंधित व्यापारिक क्षेत्रों में तरक्की की ओर अग्रसर होगे। ननिहाल पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं हो सकती है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें। धन निवेश में लाभ कुछ समय बाद होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
शारीरिक क्षमताओं में इच्छित वृद्धि के योग हैं। किए गए प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। पुत्र/पुत्री को दाम्पत्य जीवन से जोड़ने की तमन्ना पूर्ण होगी। धर्म कार्यों में रूचि होगी। दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रसार को कामयाबी कुछ समय पश्चात् प्राप्त होगी। 

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त होगी। आपकी छवि एक होनहार व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। निजी रिश्तों को लेकर तनाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी के आसार है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment