Monday 14 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi



दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 15 दिसम्बर 2015
 
पंचांग 15 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः चतुर्थी दोपहर 02.01 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः श्रवण रात्रि 01.15 बजे तक है, योगः व्यातिपात रात्रि 02.11 बजे तक, करणः विष्ट, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः मकर, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.10, सूर्यास्तः 5.22 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें। 

राशिफल 15 दिसम्बर 2015 

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आय के संबंधित स्रोतों से वांछित लाभ प्राप्त होने के योग हैं। संतान पक्ष के हाथ पीले करने मे सफलता प्राप्त होगी। ज्येष्ठ, भाई, बहनों के मध्य तालमेल का क्रम होगा। चल रहे विवादों को हल करने में प्रगति होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में तनाव की आशंका हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल उन्नति होगी। अपनों के मध्य तालमेल का क्रम होगा। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। निजी आवासीय परिसर को बेहतरीन ढंग से सजाने की लालसा होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में अनबन न हो अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। 

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
स्वजनों के मध्य किसी खास मामले में चर्चा हो सकती है। पिछले विवादों को हल करने में सहायता प्राप्त होगी। वित्तीय स्थिति को उच्च करने हेतु और वक्त देना पड़ सकता हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। राजकीय कार्यों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगे। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवाद गहरा सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान स्थापित होगा। कला कौशल को निखारने के अनुकूल अवसर होगे। अचल सम्पत्ति के मामलों अनूठी प्रगति होगी। धन निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। सुखी जीवन का आधार खोजने की उत्सुकता होगी। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है, उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
वैवाहिक जीवन मे खुशहाली होगी। गृहस्थ जीवन में महती कामयाबी हासिल होगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। साझेदारी के कार्यों को प्रगति देने के अनुकूल अवसर होगे। वित्त निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
ननिहाल पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। भू-जायदाद के कानूनी मामलों मे विजय के योग विद्यमान हैं। आज का दिन दूरस्थ क्षेत्रों में भाग-दौड़ युक्त हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। 

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, तकनीक, सौंदर्यं, अनुसंधान के क्षेत्रों में मनोनुकूल फल प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन को आधुनिक साधनों से लैंस करने की लालसा होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। 

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के मामलों में उत्सव के समान होगा। आज कई महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। धन निवेश हेतु सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अर्थ लाभ की स्थिति को उच्चता प्रदान करने में भागदौड़ हो सकती हैं। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही अनबन की स्थिति उभर सकती है। 

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
राजकीय कार्यों में किस्मत साथ देगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साझेदारी के कारोबार को बढ़ाने में तरक्की होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें। 

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन कई मायनों में साख होगा। अचल सम्पत्ति को विस्तारित करने की मुहिम सफल होगी। भौतिक सुख के साधनों से इच्छित लाभ होगा। मातृ पक्ष से लाभ प्राप्त करने के अवसर होगे। धन निवेश में लाभ के अवसर प्राप्त होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ सुस्ती भरा हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। जीवन सहचर के मध्य निकटता का एहसास होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन सफलता के योग विद्यमान हैं। किसी बड़ी योजना को मूर्त रूप देने में धनाभाव हो सकता है, धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज आपको को दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यापार को प्रसारित करने का मौका मिल सकता है। धन निवेश में लाभ के लिए आज का दिन अनुकूलता भरा होगा। भौतिक सुख के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती है। विदेश मामलों में इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत मध्यम हो सकती है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501 

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment