Saturday 26 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 27 दिसम्बर 2015
पंचांग 27 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः द्वितिया दोपहर 02.42 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः पुर्नवसु प्रातः11.19 बजे तक है, योगः ऐन्द्र अपराहन 03.10 बजे तक, करणः गर, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.16, सूर्यास्तः 5.27 बजे।

विशेष: अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 27 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए शुभप्रद होगा। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग विद्यमान हैं। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। धन निवेश हेतु किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। निजी रिश्तों में निकटता होगी। आमदनी के स्तर को उच्च करने हेतु आज कशमकश अधिक करनी पड़ सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का आपको सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में बहुत हद तक सफलता प्राप्त होगी। स्वजनों के सहयोग से धार्मिक कार्य को आज मूर्तरूप दिया जा सकता है। निजी रिश्तों में अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन भूमि व भवन संदर्भों में लाभ दिलाने वाला होगा। यदि कोई विवादित सम्पत्ति है, तो उसका अपेक्षित हल प्राप्त होगा। धन निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। कार्य व व्यापार को विस्तारित करने हेतु दूरस्थ क्षेत्रों मे भ्रमण करना पड़ सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपको सकारात्मक विचार देने वाला व शुभप्रद होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। वैवाहिक जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाओं का अंत होगा। दूरदेश की यात्राओं में दस्तावेजो के विवाद हो सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में अनूठी प्रगति दायक होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। आज दूरदेश की लंबी यात्रा हो सकती है। धन निवेश में लाभ की स्थिति और  मजबूत होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके आमदनी के स्तर को अधिक उच्चता प्रदान करने वाला होगा। धन निवेश में लाभ प्राप्त करने की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। संतान पक्ष की शादी में हो रहा विलम्ब अब समाप्ति के संकेत देगा। कोई अनुकूल जीवन साथी गृहस्थ जीवन मे खुशियों को देगा। भू-जायदाद के संदर्भों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कार्य व आजीविका के पलुओं को संवारने के अवसर देगा। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। संबंधित सेवाओं में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। सेहत संदर्भों में  सुस्ती के आसार हैं। उचित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन रूके हुए कार्यो को गति देने वाला साबित होगा। कार्य व व्यापार को विस्तारित करने की कोशिशें सफल होगी। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। स्वजनों के सहयोग से आज धर्मकार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। जीवन साथी के मध्य अनबन की स्थिति हो सकती है, कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन अदालती मामलों में विजय दिलाने वाला साबित होगा। अपनों के मध्य अनूठा तालमेल स्थापित होगा। विदेश व निवेश संदर्भों में अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। आजीविका हेतु दूरस्थ क्षेत्रों में लंबे समय तक प्रवास की स्थिति हो सकती है। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज आपको ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आधुनिकता का समावेश होगा। आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित मुकाम हासिल करने में प्रगति होगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। अदालती मामलों में अचानक ही कशमकश करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को बढ़ाने वाला होगा। गृहस्थ जीवन में नन्ही किलकारियों की गूंज होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। मन मे सकारात्मक विचारों की उपज अधिक मजबूत होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है, उत्तेजित होने से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज आपको ससुराल पक्ष से निकटता प्राप्त होगी। अपनों के मध्य तालमेल का क्रम होगा। आज धार्मिक कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com  Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

No comments:

Post a Comment