Thursday 24 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 25 दिसम्बर 2015


पंचांग 25 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः पूर्णिमा सायं 04.42 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः मृगशिरा दोपहर 12.14 बजे तक है, योगः शुक्ल सायं 07.08 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 07.15, सूर्यास्तः 5.27 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

नोटः  आज पूर्णिमा व्रत है,

राशिफल 25 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज के दिन आपके रूके हुए कार्यों को संचालित करने की शक्ति प्राप्त होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभकारी योजनाएं हाथ लग सकती हैं। गृहस्थ जीवन मे मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। धन निवेश में लाभ प्रयासों के बाद प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य अनबन की स्थिति उभर सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज आपको अचल सम्पत्ति के मामलों में बेहतर लाभ प्राप्त होने के योग विद्यमान हैं। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आज विरोधियों को माकूल जावब देने की क्षमता विकसित होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आपकी सेहत क्षमताओं में अनूठी वृद्धि देने वाला साबित होगा। कार्य क्षेत्रों से मनोवांछित लाभ प्राप्त होगे। दाम्पत्य जीवन में संतान सुख प्राप्त होने के योग विद्यमान हैं। आज मांगलिक कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। बड़ी-पूंजी के लेन-देन में अचानक ही विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन व्यापारिक विस्तार के अनुकूल अवसरों से भरा होगा। कार्य क्षेत्र को विस्तारित करने के अनूठे अवसर आज आपको प्राप्त होगे। धनार्जन की शक्ति बढ़ाने हेतु दूरस्थ क्षेत्रों में प्रवास करना पड़ सकता है। पूंजी निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके आमदनी को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। आमदनी को उच्च मुकाम तक पहुँचाने में कामयाबी हासिल होगी। दाम्पत्य जीवन में संतान सुख प्राप्त होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। वित्त निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। मातृ पक्ष व वाहन संदर्भों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपकी संबंधित सेवाओं में सम्मान दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप  अल्पकालिक सेवाएं दे रहे हैं, तो उन्हें और भी आज विस्तारित किया जा सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। आज सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन संबंधित आजीविका के क्षेत्रों को उच्च करने के अवसर देने वाला होगा। आपकी योग्ताओं का बेहतर लाभ होगा। सरकारी योजनाओं से आज लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही अनबन हो सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपको विरोधियों को पराजित करने की ताकत हासिल होगी। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। संबंधित आजीविका हेतु लंबा प्रवास करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उचित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके लिए अनुकूलताओं से युक्त होगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो निश्चित ही दाम्पत्य सूत्रों में बंधने के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत क्षमताओं में और अधिक वृद्धि के योग हैं। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पहलुओं को उपेक्षित न करें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज आपको अपनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से निकटता का लाभ होगा। चल रहे विवादों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। यदि आपके ऊपर कोई ऋण हैं तो उन्हें चुकाने की क्षमता होगी। वित्त निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आजीविका हेतु अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको गृहस्थ जीवन में खुशहाली प्राप्त होगी। संतान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, तकनीक प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन घर-गृहस्थी को चमकाने के योग देने वाला होगा। जीवन स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। मातृ पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आज आमदनी बढ़ाने हेतु अधिक कशमकश करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी परेशानियों से घबड़ाएं नहीं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment