Sunday 6 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 09 दिसम्बर 2015

पंचांग 09 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः त्रयोदशी दोपहरः 02.17 बजे तक वारः बुधवार, नक्षत्रः विशाखा रात्रि 10.56 बजे तक है, योगः अतिगण्ड प्रातः 11.10 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.06, सूर्यास्तः 5.21 बजे।

राशिफल 09 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सेहत में शारीरिक सबलता का अहसास होगा। चल रही दुर्बलता अब बीते दिनों की बात होगी। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। जीवन संगिनी के मध्य तालमेल के पल होगे। मांगलिक कार्यों को आज मूर्त रूप देने पर विचार हो सकता है। यात्रा, धन, विदेश मामलों में परेशानियां हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। सम्पत्ति संदर्भों के कोई जरूरी दस्तावेज अचानक ही प्राप्त हो सकते हैं, किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजन होगे। आमदनी बढ़ाने की कोशिशों को सफलता कुछ समय पश्चात् प्राप्त होगी, प्रयासों को जारी रखें। सहेत में सुस्ती के आसार हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। अर्थ मामलों में किस्मत साथ देगी। रोजी-रोटी के क्षेत्रों से सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता से स्नेह व अचल सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भो में सुस्ती के आसार हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपको नीचा दिखाने की साजिश रच सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन शुभप्रद होगा। मन में कार्य करने का उत्साह होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल के साथ मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। किसी उच्च पदासीन अधिकारी के मध्य महती बैठक को सम्पन्न करने का भार हो सकता है। प्रणय संबंधों में निकटता का अहसास होगा। आमदनी के स्तर उच्च करने में कशमकश करनी पड़ सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अर्थ लाभ के स्तर को उच्च करने की कोशिशें कामयाब होगी। किसी सक्षम अधिकारी के मध्य निश्चित समय में कार्य सम्पादन की विवरणिका को सौपना पड़ सकता है। कारोबार के प्रसार हेतु  दूरस्थ क्षेत्रों में यात्रा के योग विद्यमान है। निजी रिश्तों में तनाव के आसार हैं। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कई मायनों में अच्छा होगा। वित्तीय स्थिति को उच्चता प्रदान करने की कोशिशों को कामयाबी हासिल होगी। पितृ पक्ष से धन लाभ के योग विद्यमान हैं। स्थानीय बाजार से गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद पर जोर हो सकता है। निजी संबंधों में गिरावट हो सकती है। सेहत में सुस्ती के न हो अतएव तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
क्रय-विक्रय व तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में महारथ हासिल होगी। यदि आप अविवाहित हैं। तो निश्चित परिणय सूत्रों में बंधने के योग विद्यमान हैं। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगा। मनोरंजन के साधनों में रूचि होगी। कोई नजदीकी गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज कार्य व व्यापारिक प्रसार की कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। किसी ईष्ट मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। ससुराल पक्ष  से निकटता स्थापित करने के प्रयासों को महती प्रगति हासिल होगी। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका हैं, उचित खान-पान का क्रम अवरूद्ध न करें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। गृहोपयोगी आधुनिक साज-सज्जा की वस्तुएं खरीदने में कामयाबी हासिल होगी। उपासना व देवाराधना के क्रम में रूचि हो सकती है। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने की कोशिश सफल होगी। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही विवाद गहरा सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
तकनीक, कला, साहित्य, शिक्षा, अध्यापन, प्रबंधन, शोध के कार्यों में दिनों-दिन प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में एकता व सुमति का एहसास होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यापारिक प्रसार की लंबी यात्रा हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
गृहस्थ जीवन में खुशी के पल होगे। अपनों के मध्य किसी सामाजिक मामलें में अंतिम निर्णय लेने की चर्चा हो सकती है। धन निवेश में लाभ की स्थिति मजबूत करने की कवायद छिड़ सकती है। पितृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। यदि आप किसी के देनदार हैं तो निश्चित रूप से भुगतान की क्षमता होगी।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
भौतिक सुख के साधनों से इच्छित लाभ होगा। मातृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। कार्य क्षमताओं और योग्यताओं का अनुकूल लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सकता है, तामसिक आहारों के सेवन से दूरी अपेक्षित है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment