Saturday 5 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 06 दिसम्बर 2015

पंचांग 06 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः दशमी तिथि (की वृद्धि है जो 06 दिसम्बर को प्रातः 07.49 बजे तक है,) वारः रविवार, नक्षत्रः हस्त 03.31 बजे तक है, योगः आयु प्रातः 09.31 बजे तक, करणः विष्ट, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.04, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 06 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
शत्रु पक्ष को पराजित करने की शक्ति प्रबल होगी। ससुराल पक्ष से लगाव होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। विदेश व यात्रा मामलों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। अदालती मामलों में आपका पक्ष अधिक मज़बूत होगा। सेहत संदर्भों में आंशिक पीड़ाओं की आंशका है। उचित खान-पान का क्रम अवरूद्ध न होने दें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल होगे। कोई नन्हा मेहमान आपकी खुशियों में इजाफा करेगा। प्रेम संबंधों मे साथी के मध्य रूचिकर वार्ताएं छिड़ सकती हैं। धन निवेश में लाभ होगा। आदमनी का स्तर उच्च होगा। लंबी यात्रा व नगदी के भुगतान में झगड़े की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भौतिक सुख के साधनों को उन्नत करने की भावना और भी बलवती होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में उच्चता के मुकाम को प्राप्त करने की योजना को मूर्तरूप देने की लालसा होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में निश्चित सफलता के योग विद्यमान हैं। बशर्तें प्रयासों को कम न करें। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राजकीय कार्यों में प्रगति हेतु किए गए प्रयासों को अनूठी सफलता प्राप्त होगी। किसी उच्च पदासीन अधिकारी के मध्य मित्रता का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के मध्य किसी जरूरी मामले में चर्चा हो सकती है। आज दिन स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी से युक्त हो सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। सामाजिक जीवन में आपकी छबि एक नेक व  सभ्य व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। अचानक ही कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कानूनी विवादों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने हेतु छोटी-छोटी अड़चने हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
गृहस्थ जीवन में खुशियों के अनूठे पल होगे। जीवन साथी के सहयोग से कोई धर्म कार्यों के आयोजन होगे। धनागमन बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों का बेहतर लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। कहीं न कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सहकर्मियों के मध्य अनावश्यक तनाव से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
रोजी-रोटी के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो प्रयासों को तीव्र करें, निश्चित सफलता के योग विद्यमान हैं। तकनीक दक्षता को बढ़ाने के सुअवसर होगे। निवेश व विदेश मामलों में इच्छित लाभ के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त हो सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। किए गए प्रयासों को उत्तम लाभ होगा। पुत्र/पुत्री को दाम्पत्य सूत्रों में जोड़ने मे कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों में साथी से निकटता का एहसास होगा। भवन, भूमि, वाहन के संदर्भों में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
माता-पिता को आपके कार्यों से संतोष होगा। आपकी व्यावहारिकता को उच्च स्तर पर सराहा जा सकता है। योग्यताओं को निखारने के अवसर सुलभ होगे। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। सरकारी कार्यों में आ रही अड़चने अब समाप्त होगी। अपनों के मध्य तालमेल का आभाव हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वजनों के मध्य निकटता का एहसास होगा। धर्म कार्यों के आयोजनों में रूचि होगी। मन मे उत्साह समाहित होगा। बौद्धिक क्षमताओं को उच्च करने की पहल को बल प्राप्त होगा। आय के साधनों से लाभ का स्तर उच्च करने की मुहिम छिड़ सकती है। किसी सक्षम संस्था द्वारा वित्तीय अनियमिता का आरोप लगाया जा सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सामाजिक जीवन में प्रगति के अवसर होगे। अध्यापन, लेखन, सूचना प्रौद्योगिकी, संगीत, फिल्म के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अनुकूल होगा। अदालती मामलों में किसी सक्षम अधिकारी के मध्य तनाव हो सकते हैं। 

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे आ रही शिथिलता समाप्ति के संकेत देगी। भौतिक सुख के साधनों को उच्च करने की इच्छा प्रबल होगी। माता-पिता से स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा। धन मामलों में प्रगति के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता होगी। दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रसार में चुनौतियां उभर सकती हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment