Friday 18 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 19 दिसम्बर 2015

पंचांग 19 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः अष्टमी सुबह 07.47 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद रात्रि 09.13 बजे तक है, योगः व्यतिपात 03.57 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः धनु,चंद्र राशिः मीन, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.12, सूर्यास्तः 5.23 बजे।
विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 19 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आजीविका के क्षेत्रों में समृद्धि दायक होगा। अपनों के सहयोग से मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग विद्यमान है। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आय के साधनों से अपेक्षित लाभ दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्मिक दक्षताओं का उत्तम लाभ होगा। किसी उच्च पदस्थ अधिकारी के मध्य महत्वपूर्ण बैठक आज सम्भव है। निजी रिश्तों में अनुकूलता का एहसास होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे इच्छित लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति दायक सिद्ध होगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। अर्थ लाभ की स्थिति को उच्च उठाने की कोशिशे कुछ प्रयासों के बाद सफल होगी। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का पूर्ण विचार करे। भ्रात पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन रूके हुए कार्यों को पुनः गति देने वाला साबित होगा। पिछले प्रयासों का भरपूर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की मुहिम और तेज होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। किन्तु कानूनी पहलुओं की उपेक्षा से बचें। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण के अवसर देने वाला होगा। आजीविका व कार्य के विस्तार हेतु लंबा प्रवास करना पड़ सकता है। कहीं न कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। जीवन साथी के मध्य तालमेल की कमी उभर सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। जीवन साथी के मनोनुकूल गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद को अंतिम रूप दिया जा सकता है। अर्थ लाभ प्राप्त करने की कोशिशों को तीव्रता प्राप्त होगी। सेहत खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन ससुराल पक्ष से निकटता को देने वाला होगा। पिछले विवादों का अंत होना तय है। आमदनी के स्तर को उच्च करने की तमन्ना पूर्ण होगी। आजीविका हेतु दूरस्थ्य क्षेत्रों में प्रवास करना पड़ सकता है। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे और समय लग सकता है। सेहत में सुस्ती के आसार हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन कला, शिक्षा, साहित्य, नृत्य के संबंधित क्षेत्रों मे उन्नति दायक सिद्ध होगा। अनुसंधान, फिल्म, निर्माण, लेखन के क्षेत्रों में सम्मान दिलाने वाला होगा। पुत्र/पुत्री को वैवाहिक सूत्रों में जोड़ने की कोशिशे सफल होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। भवन व वाहन संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आजीविका के क्षेत्रों में अनुकूलता व सम्मानदायक होगा। सहकर्मियों के मध्य चल रहे विवादों को हल करने मे प्रगति होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन बढि़या होगा। आज धन व्यय का भार कुछ और बढ़ सकता है। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन रूके हुए कार्यों को गति देने वाला साबित होगा। पितृ पक्ष से स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा। अर्थ लाभ का स्तर धीरे-धीरे उच्च होगा। बशर्ते प्रयासों को कम न करे। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन स्थिर सम्पत्ति के मामलों में लाभकारी सिद्ध होगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों को जारी रखें, निश्चित सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आज अचानक ही कहीं से लाभ प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में अचानक ही अनबन हो सकती है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन खुशहाली से युक्त होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ स्फूर्ति से युक्त होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता व तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। धर्म कार्यो के शुभ आयोजन होगे। किसी निकट रिश्ते में चिंताएं हो सकती हैं। धैर्य अपेक्षित होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment