Tuesday 29 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 30 दिसम्बर 2015
पंचांग 30 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः पंचमी अपराहन 05.00 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः मघाः 02.58 बजे तक है, योगः प्रीति दोपहर 01.17 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.17, सूर्यास्तः 5.30 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 30 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। यदि आप अध्यनरत हैं, तो आज आपको महती सफलता प्राप्त होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन मे खुशहाली देने वाला साबित होगा। मातृ पक्ष से धन लाभ होगा। वाहन व भवन मामलों में लाभ की स्थिति और भी सुदृढ़ होगी। कला, शिक्षा, साहित्य, उद्योग, फिल्म निर्माण, संगीत, नृत्य के संबंधित कार्यो में अनूठा लाभ होगा। आज अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन सरकारी क्षेत्रों से लाभ दिलाने वाला साबित होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य दीर्घकालिक सेवा समझौतो पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही तनाव उत्पन्न हो सकते हैं, कठोर शब्दों के प्रयोग से बचना होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपको अचल सम्पत्ति के मामलों में महती प्रगति दायक सिद्ध होगा। आज भवन निर्माण के कार्यों पर तेजी से अमल हो सकता है। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में शुभप्रद होगा। तन सुन्दर व मन निर्मल होगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप देने पर अमल हो सकता है। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर और अधिक उच्च होगा। धन निवेश में लाभ होगा। जीवन सहचर के मध्य मधुरता का एहसास होगा। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके कारोबार व संबंधित सेवाओं को विस्तारित करने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने की इच्छा और सबल होगी। धन निवेश मे लाभ प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त हो सकता है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न होने दें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आपके धन लाभ के स्तर को उच्चता प्रदान करने वाला होगा। पारिवारिक जीवन मे सुखानुभूति होगी। संतान पक्ष की शादी की चिंताएं आज हल करने में महती सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में निकटता का अहसास होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपके संबंधित कार्य क्षेत्रों में पदोन्नति दायक सिद्ध होगा। आपके कार्य व योग्यताओं की सराहना किसी उच्चाधिकारियों द्वारा की जा सकती है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी रिश्तों में निकटता का एहसास कुछ समय बाद होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके लिए शुभप्रद होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्रों में आज कोई दीर्घकालिक कार्य व सेवाओं के समझौते हो सकते हैं। मातृ पक्ष के मध्य आपसी तालमेल का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में प्रगति होगी। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन अदालती मामलों में आपके पक्ष में होगा। विदेश व निवेश मामलों में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन शुभप्रद होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति प्राप्त होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपकी साख खराब करने की साजिश रच सकता है।  
कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन को और भी सुख-शांति देने वाला साबित होगा। आपनों के मध्य तालमेल का स्तर बेहतर होगा। धन निवेश में लाभ हेतु किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। आज ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखे।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अदालती मामलों में विजय दिलाने वाला होगा। किसी जरूरत मंद व्यक्ति को आश्रय देने में रूचि जाग्रति हो सकती है। ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। पूंजी निवेश में आज अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ चिंताएं दे सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment