Monday 21 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 22 दिसम्बर 2015

पंचांग 22 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः द्वादशी रात्रि 10.50 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः भरणी सायं 04.30 बजे तक है, योगः सिद्ध रात्रि 03.41 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.14, सूर्यास्तः 5.25 बजे।
विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 22 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन कई मायनों में शुभप्रद होगा। मन और विचारों की निमर्लता उच्च होगी। आपकी रूचि सकारात्मक कार्यों को अंजाम देने में होगी। जीवन सहचरी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। गृहस्थ जीवन में भौतिक सुखों का भरपूर लाभ होगा। धन निवेश में फायदा कुछ समय के बाद होगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन योग्यताओं को निखारने हेतु अनुकूल होगा। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से रूके हुए कार्यों को गति देने में कामयाबी हासिल होगी। मन में उच्चाकांक्षा होगी। रोजी-रोटी अर्जित करने हेतु लंबे प्रवास के योग विद्यमान हैं। सेहत संबंर्धों मे गिरावट की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आमदनी बढ़ाने के लिहाज से उत्तम साबित होगा। धनार्जन के अनुकूल अवसर होगे। कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, नेतृत्व, प्रबंधन के संबंधित मामलों में अनूठी प्रगति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सेहत खिली हुई और चुस्त होगी। भू-जायदाद के मामलों में विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके कार्य व संबंधित व्यापार के लिए अनुकूल होगा। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल हागी। किसी अधिकारी से निकटता का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदंर्भों में अचानक ही पीड़ाएं हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन रूके हुए राजकीय कार्यों को पूर्ण करने में सहायक होगा। आपके धनार्जन के प्रयास सफल होगे। पूंजी निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य हंसी खुशी के पल होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त होगा। भ्रात पक्ष को लेकर अनबन हो सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज के दिन आजीविका के अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगे। यदि आप सेवारत हैं, तो पदोन्नति के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत के संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। आज अचानक ही व्यय भार में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कई मामलों मे शुभप्रद होगा। गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। मन मे सकारात्मक विचार होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। किन्तु विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन अदालती विवादों में आपको विजय श्री देने वाला साबित होगा। किन्तु, आजीविका हेतु भ्रमण की स्थिति दे सकता है। ससुराल पक्ष से विवादों को हल करने में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा सिद्ध हो सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके लिए सुखमय सिद्ध होगा, गृहस्थ जीवन में खुशहाली होगी। भौतिक सुखों में इजाफा होगा। देवाराधन में रूचि होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल का क्रम होगा। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने में महती कामयाबी हासिल होगी। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों के लिए लाभप्रद होगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। देवाराधन मे रूचि होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का विचार कर लें। आज अर्थ व्यय का भार अचानक ही बढ़ सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको सामाजिक व राजकीय कार्यों को करने मे प्रगति प्राप्त होगी। मातृ पक्ष के मध्य तालमेल स्थापित होगा। जीवन सहचर के मध्य आपसी तालमेल का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को उच्च करने में महती प्रगति होगी। आज कार्य क्षेत्र में अचानक ही विवादों की आशंका है। सावधानी अपेक्षित है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अदालती मामलों में विजय श्री देने वाला होगा। आपका पक्ष आज सबलता की स्थिति में होगा। आज स्थिर सम्पत्ति से लाभ के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भौतिक सुख के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। सेहत व निजी संबंधों में आंशिक रूप से गिरावट की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment