Friday 25 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 26 दिसम्बर 2015


पंचांग 26 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः प्रतिपदा अपराहन 03.24 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः आद्र्रा प्रातः11.30 बजे तक है, योगः ब्रह्म सायं 04.54 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.16, सूर्यास्तः 5.27 बजे।

विशेष: शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों के तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 26 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज के दिन गृहस्थ जीवन में शुभ कार्यो की आवृत्ति होगी। आज कार्य व व्यापार को बढ़ाने के सुखद अवसर प्राप्त होगे। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। वित्त निवेश में लाभ के योग हैं। निजी रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। बन्धु पक्ष के मध्य अनबन हो सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपको स्थिर सम्पत्ति को विस्तारित करने के शुभ अवसर देगा। कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त होगा। रोजी-रोटी के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान स्थापित होगा। अदालती मामलों में आज विजय के योग हैं। स्वास्थ्य संदर्भों में अचानक ही गिरावट हो सकती है। उचित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन तन व मन को निर्मलता प्रदान करने वाला होगा। आज आपकी कार्य व व्यावसायिक क्षमताओं में अनूठी वृद्धि के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलता से भरा होगा। ऋणों के भुगतान को लेकर आज चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन दूरदेश में धनार्जन की यात्राएं दे सकता हैं। आजीविका को पुष्ट करने हेतु कारगर मुहिम छिड़ सकती हैं। वित्त निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने मे महती प्रगति होगी। निजी संबंधों मे अनबन की स्थिति होगी। सेहत में नरमी के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपकी योग्यताओं को निखारने वाला होगा। तकनीक, साहित्य, कला, अनुसंधानलेखन, वाणिज्य सैन्य, सुरक्षा, उत्पादन, के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन गृहस्थ जीवन मे सुख-सुविधाओं की वृद्धि करने वाला होगा। निजी निवास स्थान को आधुनिकता का रंग देने मे सफलता प्राप्त होगी। आज माता-पिता सहित परिजनों हेतु नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती है। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो की आवृत्ति देने वाला होगा। आज कोई रूका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भ्रात पक्ष के मध्य पुनः तालमेल स्थापित होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। निजी रिश्तों में अनबन हो सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपको अचल सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल होगे। अदालती मामलों मे आपका पक्ष बेहतरी के संकेत देगा। निवेश मामलों में लाभ के योग विद्यमान हैं। दाम्पत्य जीवन मे खुशहाली होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन दाम्पत्य जीवन हेतु अनुकूल होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आंशका हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज आपको ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आधुनिकता का समावेश होगा। आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित मुकाम हासिल करने में प्रगति होगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। अदालती मामलों में अचानक ही कशमकश करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको आमदनी के स्तर को उच्च करने हेतु अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती उन्नति के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मधुरता से युक्त होगा। किसी निकट रिश्तों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन संबंधित कार्य क्षेत्र में पदोन्नति दिलाने वाला होगा। गृहस्थ जीवन में शुभ कार्यो के आयोजन होगे। निजी रिश्तों के लिहाज के आज का दिन मधुरता देने वाला होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में विवादों की आशंका है। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment