Saturday 12 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope In Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 13 दिसम्बर 2015

पंचांग 13 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः द्वितीया सांयः 03.43 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा रात्रि 01.57 बजे तक है, योगः गण्ड प्रातः 07.55 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.09, सूर्यास्तः 5.21 बजे।
विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 13 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आपकी जिम्मेदारियों को विस्तारित किया जा सकता है। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से धर्म कार्यो के आयोजन होगे। राजकीय कार्यों में आपकी महत्तवपूर्ण भागीदारी के योग हैं। स्वाध्याय के क्षेत्रों में सम्मान जनक स्थिति प्राप्त होगी। धन निवेश में व विदेश मामलों में छोटी-छोटी रूकावटें हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
स्थानीय क्षेत्रों में वाणिज्य कार्यों को गति देने की लालसा होगी। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगी। रहन-सहन का स्तर उच्च करने की मंशा आज पूर्ण हो सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल स्थापित होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश पूर्ण होगा। मन में उमंग व उत्साह की आवृत्ति होगी। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। जीवन साथी के मध्य चाहत होगी। कारोबार के संबंधित क्षेत्रों में लेन-देन के विवाद हो सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जीवन साथी के मध्य अपनेपन का एहसास होगा। आज किसी मनोरम स्थान को निहाने की प्रक्रिया को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। कार्य क्षेत्र को विस्तारित करने की आपकी पहल को कामयाबी हासिल होगी। सेहत के लिहाज आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, सूचना प्रौद्योगिकी के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। यदि आप अध्यनरत हैं, तो निश्चित सफलता प्राप्त होगी। अपने प्रत्यनों को मन से जारी रखने में कोताही न करें। आज का दिन निजी रिश्तों के लिए बेहतर हैं।  किन्तु लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन निजी आवासीय परिसर की सौंदर्यंता को बढ़ाने में उत्साह दे सकता हैं। किसी आकर्षक व नूतन आवागमन के साधनों को क्रय करने में विचार हो सकता है। वित्तीय स्थिति को निरन्तरता प्रदान करने की मुहिम छिड़ सकती है। पूंजी निवेश में लाभ प्रयासों के पश्चात् होगा। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में सम्पन्नता की ओर अग्रसर होगे। भ्रात व भगनी के प्रगति के समाचार प्राप्त होगे। आज गृह में मांगल कार्यों के आयोजन हो सकते हैं। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। देवारधना में रूचि होगी। व्यापारिक प्रसार की लंबी यात्रा के योग विद्यमान हैं। किसी सहकर्मी के मध्य अचानक ही तनाव हो सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन कई मायनों में अनुकूलता देने वाला साबित होगा। गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य व्यापारिक हित की आज बैठक संभव है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति अभी कुछ समय तक रह सकती है। 

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज सेहत में सबलता का अहसास होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। सृजनात्मक कार्यों में आपकी रूचि होगी। कहीं न कहीं से आज धन का लाभ होगा। किसी प्रतिस्पर्धी उत्पाद को मात देने में अभी और मेहनत करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग की भावना विकसित होगी। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आय के संबंधित स्रोतों से लाभ बढ़ाने की मुहिम और तेजी पकड़ सकती है। अपनों के मध्य स्नेह व लगाव होगा। आज आपका रूझान दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा की तरफ हो सकता है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं। जरूरी तथ्यों की उपेक्षा से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
गृहस्थ जीवन में शुभ व मंगल कार्यों के आयोजन होगे। पारिवारिक जीवन मे आधुनिकता को समाहित करने की प्रक्रिया और तेज हो सकती है। धन निवेश में लाभ प्रयासों से होगा। आज निजी संबंधों को अनुकूल बनाने की कवायद छिड़ सकती है। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूल साबित होगा। किसी उच्च पदस्थ अधिकारी के मध्य सामांजस्य स्थापित हो सकता है। आपको और अधिक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में रोचक वार्ताओं का क्रम अचानक ही अवरूद्ध हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment