Tuesday 15 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 16 दिसम्बर 2015

पंचांग 16 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः पंचमी दोपहर 12.47 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः धनिष्ठा रात्रि 12.33 बजे तक है, योगः हर्ष रात्रि 11.23 बजे तक, करणः बालव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मकर, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.11, सूर्यास्तः 5.22 बजे।
विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 16 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय के संबंधित स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किसी संस्था से कार्य का अवसर प्राप्त होगा। मातृ पक्ष के मध्य निकटता का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को और समय देना पड़ सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
राजकीय संस्थाओं में कार्य करने का सुअवसर प्राप्त होगा। रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन मे मांगलिक कार्यों के अवसर होगे। धन निवेश मे लाभ के अनुकूल अवसर होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवादों की आशंका हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन मे महती प्रगति के योग विद्यमान हैं, आपके प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। जीवन साथी के मध्य खुशहाली होगी। अर्थ लाभ प्राप्त करने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। भू-जायदाद के मामलों में किस्मत साथ देगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा होगा। मन मे उत्साह व उमंग विकसित होगा। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। धन निवेश के मामलों में लाभ की स्थिति होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। किसी निकटतम रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रसार के लिए अतिमहत्वपूर्ण होगा। सहयोगी साझेदार के मध्य पिछली योजनाओं को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। बौद्धिक क्षमतओं की सराहना उच्च स्तर पर होगी। स्थानीय यात्रा मे सावधानी अपेक्षित होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कई पक्षों के लिए अनुकूल होगा। यदि आप अध्यनरत हैं, तो निश्चित सफलता प्राप्त होगी। कला, तकनीक, साहित्य, अनुसंधान, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। आय का स्तर पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज वाहन व भवन संदर्भों को उच्चता प्रदान करने की मुहिम छिड़ सकती हैं। मातृ पक्ष से अनुकूलता प्राप्त करने हेतु कुछ और समय देना पड़ सकता है। धन निवेश में लाभ के अवसर होगे। आय के साधनों को विकसित करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति चिंताएं दे सकता है। 

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
भू-जायदाद के संदर्भों में मनोनुकूल लाभ होगा। पिछले दिनों से चल रहे विवादों को हल करने मे महत्वपूर्ण प्रगति होगी। अर्थ लाभ की स्थिति को उच्च करने में महती प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन मे सुखानुभूति होगी। सरकारी कार्यों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्र्भों आंशिक पीड़ाएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
पितृ पक्ष के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। चल रहे विवादों को हल करने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता की क्षमता होगी। विरोधी पक्ष आपकी साख खराब करने साजिश रच सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अति उत्तम होगा। चल रही पीड़ाओं को समाप्त करने की कारगर मुहिम छिड़ सकती है। अपनों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। आजीविका के क्षेत्रों से कोई प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही कानूनी विवादों को उठा सकते हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आजीविका के क्षेत्रों में बेहतर लाभ वाला सिद्ध होगा। दूरस्थ स्थानों की कोई लंबी यात्रा हो सकती हैं। पूंजी निवेश की अग्रिम कार्यवाही आज सम्भव है। दूरस्थ क्षेत्रों की सुखद यात्रा के योग विद्यमान हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आमदनी को बढ़ाने के अनुकूल अवसर देने वाला होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का क्रम स्थापित होगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर अधिक उच्च होगा। निजी संबंधों में क्रमिक वार्ताओं का क्रम हो सकता है। भू-जायदाद के मामलों में अचानक ही विवाद गहरा सकते हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment