Sunday 6 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 08 दिसम्बर 2015

पंचांग 08 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः द्वादशी दोपहर 12.35 बजे तक वारः मंगलवार, नक्षत्रः स्वाती रात्रि 08.56 बजे तक, योगः शोभन प्रातः10.58 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.05, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 08 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
वैवाहिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों में रोचक वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। विरोधी पक्ष आपकी बढ़ती हुई स्वच्छ छबि को धूमिल करने की साजिश रच सकते हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। सम्पत्ति संदर्भों के जरूरी दस्तावेज अचानक ही प्राप्त हो सकते हैं। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजन होगे। आमदनी बढ़ाने की कोशिशों को सफलता कुछ समय पश्चात् प्राप्त होगी। प्रयासों को जारी रखें, सहेत में सुस्ती के आसार हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
वित्तीय मामलों में दिनों-दिन उन्नति होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने महती प्रगति के योग हैं। किसी चिरपरिचित व्यक्ति से आज अचानक ही मुलाकात हो सकती है। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा और बड़ी पूंजी के भुगतान को लेकर विवादों की आशंका हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अच्छा नाम प्राप्त होगा। आपकी दक्षताओं की सराहना संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा सकती है। धन निवेश में आपकी समझदारी के अच्छे  परिणाम प्राप्त होगे। मातृ पक्ष से आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा। आमदनी का स्तर उच्च करने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों में अनुकूलता व उत्साह प्राप्त होगा। आज आपकी रूचि राजकीय कार्यों को पूर्ण करने की हो सकती हैं। किसी जरूरत मंद व्यक्ति की भलाई हेतु अग्रसर हो सकते हैं। किसी सामाजिक संस्था में प्रमुख अधिकारी के पद पर नियुक्त होने के योग हैं। निजी संबंधों में अचानक ही अनबन हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज राजनैतिक कार्यो में हिस्सा लेने की इच्छा प्रबल हो सकती हैं। कारोबार का स्तर अपने शहर से अयंत्र दूरस्थ क्षेत्रों में करने की जिज्ञासा हो सकती हैं। पूंजी निवेश व विदेश यात्रा में आ रही छोटी-छोटी परेशानियों का अंत होगा। सेहत में अचानक ही खुजली, दाद, रक्त चाप व चर्म रोगों से परेशानी हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज सेहत में सबलता का अहसास होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। मन में उत्साह व जोश होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। पूंजी के स्तर को उच्च करने की कामना पूर्ण होगी। देवाराधन व उपासना में रूचि हो सकती है। प्रणय संबंधों में साथी का रूख सख्त हो सकता है। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक जीवन में मान सम्मान की वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अनुकूल असर होगा। आज कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में अधिक धन प्राप्त हो सकता है। किन्तु शारीरिक दुर्बलता से छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं। तामसिक आहारों के सेवन से बचें। निजी संबंधों में अनबन हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
गृहस्थ जीवन में  चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर होगा। धर्म कार्यों में रूचि होगी। संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। आज आपका ध्यान गृहस्थी की जरूरी वस्तुओं को संग्रहित करने में हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी से निकटता का अहसास होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कारोबार को बढ़ाने के आज अनुकूल अवसर होगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो निश्चित सफलता के योग हैं। किन्तु सकारात्मक प्रयासों को जारी रखें। पारिवारिक जीवन में चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देगा। प्रेम संबंधों में रोचक वार्ताओं का क्रम हो सकता है। भ्रात पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग हैं। संतान पक्ष की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। किसी जरूरंतमंद व्यक्ति को सहायता देने की क्षमता होगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कोई निकटवर्ती व्यक्ति आपके गोपनीय तथ्यों को चुपचाप सुन सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज कार्य व व्यापार के प्रसार की योजनाओं को मूर्तरूप देने पर अमल को सकता है। अचानक ही कहीं से धन लाभ के योग विद्यमान हैं। किसी अधीनस्थ अधिकारी के साथ कोई लंबी व सुखद यात्रा हो सकती है। निजी संबंधों में गिरावट की आंशका है। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment