Saturday 19 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 20 दिसम्बर 2015

पंचांग 20 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः दशमी रात्रि 03.31 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः रेवती रात्रि 07.45 बजे तक है, योगः वरीयान दोपहर 01.01बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः धनु,चंद्र राशिः मीन, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.13, सूर्यास्तः 5.24 बजे।
नोटः नवमी तिथि का क्षय है। पंचक समाप्त सायं 7.45 बजे।
विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 20 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य विस्तार के अवसर देने वाला होगा। लंबी यात्रा के सुखद योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता हैं। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन कला, साहित्यसंगीत, नृत्य, अध्यापन के संबंधित क्षेत्रों में सम्मान को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल की स्थिति होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। किसी निकट रिश्ते में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। भू-जायदाद में चिंताएं हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कई मायनों में अच्छा व शुभप्रद होगा। यदि आप सेवारत हैं तो कार्य क्षेत्र  में तरक्की प्राप्त होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने की लालसा तीव्र होगी। वित्तीय स्थिति धीरे-धीरे सुधार की ओर अग्रसर होगी। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक व शुभ कार्यों के आयोजन होगे। किसी निकट मित्र के सहयोग से दूरगामी यात्रा हो सकती है। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम होगा। निजी संबंधों में रूकावटें हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन कानूनी मामलों के लिए लाभकारी होगा। आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। दूरस्थ प्रदेशों में आजीविका हेतु प्रवास करना पड़ सकता है। आज आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी। मातृ पक्ष के मध्य तालमेल होगा। निजी संबंधों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कई मामलों में अनुकूलता देने वाला होगा। मन में उमंग व उत्साह की आवृत्ति होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। जीवन सहचर के मध्य मधुरता होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन के योग हैं। लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कहीं न कहीं से लाभ दिलाने वाला होगा। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। ननिहाल पक्ष के मध्य मधुरता स्थापित होगी। आर्थिक स्थिति को उच्च करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विदेश व निवेश में कानूनी विवादों की आशंका है। संबंधित दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपको अर्थ लाभ प्राप्त करने मे सरलता का अनुभव होगा। आपके सक्रिय प्रयासों को अच्छा लाभ होगा। धन निवेश में लाभ प्रयासों के बाद होगा। निजी संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। कार्य क्षेत्र मे पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। लंबी यात्रा व वाहन संदर्भों में दस्तावेजो के विवाद हो सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज आपको कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूलता का अनुभव होगा। वित्तीय स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। पूंजी निवेश में लाभ प्रयासों से होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ सुस्त हो सकता है। सेहत में चुस्ती का अहसास होगा। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन पारिवारिक जीवन मे शुभ कार्यों की आवृत्ति देगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को हल करने में प्रगति होगी। कोई रूके हुए सरकारी कार्यों को अंतिमरूप देने में सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ तनाव भरा हो सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको धन की वृद्धि करने में अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। पितृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण मामलें में चर्चा हो सकती है। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन मन में सकारात्मक विचारों को बढ़ाने वाला साबित होगा। सेहत खिली हुई व उत्साह से परिपूर्ण होगी। कार्य क्षेत्रों में योग्यताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल होगा। विदेश व निवेश के मामलों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment