Thursday 10 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 11 दिसम्बर 2015

पंचांग 11 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः अमावस सांयः 04.00 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः ज्येष्ठा रात्रि 01.21 बजे तक, योगः धृति प्रातः 10.19 बजे तक, करणः नाग, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 07.07, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 11 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आजीविका के क्षेत्रों में साथ-साथ मिलकर कार्य करने की क्षमता होगी। धनार्जन के प्रयासों को जारी रखें, निश्चित सफलता के योग हैं। यदि आप ऋणी हैं,तो उनके भुगतान की क्षमता विकसित होगी। निजी संबंधों में अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। सेहत में सुस्ती के आसार हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। मातृत्व सुख के संकेत प्राप्त होगे। जीवन सहचर के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद की तरफ रूख हो सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता की इचछा प्रबल हो सकती है। सेहत में जोश व उल्लास व ताकत का एहसास होगा। पीड़ाओं का अंत होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
ननिहाल पक्ष की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। कहीं न कहीं से धन का लाभ होगा। कार्य व धर्म संबंधी लंबी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। विरोधी पक्ष को उनकी भाषा में ही जवाब देने की ताकत होगी। सेहत के लिहाज से आज दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता होगी। किसी सहकर्मीं के सहयोग से रूके हुए कार्यों को अंतिम रूप देने में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में साथी से घनिष्ठता का लाभ होगा। सेहत खिली हुई होगी। भू-जायदाद में अचानक ही विवादों की आशंका है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। रोजगार हेतु सुन्दर अवसर होगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती कामयाबी हासिल होगी। अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करने की लालसा प्रबल होगी। भ्रात पक्ष के मध्य चल रही अनबन समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी मामलों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। रहन-सहन के स्तर को उच्च करने की मुहिम सफल होगी। आज किसी जरूरी मामलों में स्वजनों के मध्य चर्चा हो सकती है। धन निवेश में मुनाफा के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अचानक ही दबाव हो सकता हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
अचल सम्पत्ति के मामलों में किस्मत साथ देगी। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने की तमन्ना पूर्ण होगी। पितृ पक्ष से निकटता का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में मशक्कत करनी पड़ सकती हैं। सेहत संदर्भों में कमजोरी न हो, अतएव उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। आज सृजनात्मक कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने की लालसा होगी। कार्य व व्यापार के संचालन में आ रही छोटी-छोटी रूकावटें अब समाप्ति के संकेत देगी। तकनीक दक्षताओं को निखारने के सुअवसर होगे। जीवन साथी के मध्य निकटता होगी। विरोधी पक्ष अचानक ही उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
स्थानीय बाजार में विक्रय का स्तर बढ़ाने की मुहिम छिड़ सकती है। आपकी बौद्धिकता की सराहना सक्षम अधिकारी द्वारा की जा सकती है। निवेश व विदेश मामलों में कामयाबी से मन में हौसला होगा। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आय के स्रोतों से अनुकूल धन लाभ के योग हैं। आपके प्रयासों का बढि़या असर होगा। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। आधुनिक सुख के साधनों को संग्रहित करने की मंशा पूर्ण होगी। धन निवेश में लाभ सक्रिया से प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन को ऊर्जा देने हेतु धर्म कार्यों के आयोजन हो सकते हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आजीविका के क्षेत्रों से इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। आज रूके हुए कार्यों को गति देने की कवायद छिड़ सकती हैं। स्नेही मित्रों के साथ मांगलिक कार्यो को मूर्तरूप देने में चर्चा हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। सेहत संदर्भों में नियमित व्यायाम का असर होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज अर्थ लाभ के सुअवसर प्राप्त होगे। सैन्य, कला, तकनीक, अध्यापन, चिकित्सा, निर्माण, फिल्म, संगीत, नृत्य, प्रबंधन, नेतृत्व के संबंधित क्षेत्रों में अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कार्यों में आपकी महती भूमिका हो सकती हैं। निजी संबंधों में निकटता का लाभ होगा। पूंजी मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment