Tuesday 22 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 23 दिसम्बर 2015


पंचांग 23 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः त्रयोदशी रात्रि 08.33 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः कृतिका दोपहर 02.52 बजे तक है, योगः साध्य रात्रि 12.38 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक सूर्योदयः 07.15, सूर्यास्तः 5.25 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 23 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन दूरस्थ स्थानों में कार्य व विस्तार हेतु भ्रमण के अवसर देने वाला होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य कार्य व अनुबंध के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। किया गया निवेश फायदे का सौदा होगा। सहत के लिहाज से आज का दिन कुछ सुस्ती भरा होगा। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन कई मामलों में आपके अनुकूल होगा। सेहत खिली हुई व सकारात्मक विचारों से पूर्ण होगी। निराशा और हताशा की समाप्ति होगी। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। यदि अनबन है, तो वह समाप्ति के संकेत देगी। विरोधी पक्ष पुनः अदालती विवादों को हवा दे सकते हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कार्य व व्यापार के विस्तार के नवीन अवसर देने वाला होगा। किसी बड़ी संस्था के मध्य लंबे समय के सेवा समझौतो पर हस्ताक्षर आज हो सकते हैं। आपकी कला व कीर्ति का स्तर उच्च होगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। सेहत के संदर्भों में आंशिक रूप से पीड़ाओं की आशंका है। संबंधित मामलों में उचित चिकित्सीय सलाह लें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में शुभप्रद होगा। अर्थ लाभ की स्थिति पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगी। जीवन स्तर पहले के मुकाबले अधिक सुखी होगा। आज आपको अपनी बढ़ी हुई अर्थ क्षमताओं से हर्षानुभूति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। विदेश व निवेश मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके संबंधित सेवा क्षेत्रों में बढ़त प्रदान करने वाला होगा। आज आपकी योग्यताओं को सराहा जा सकता है। किसी उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज के दिन आपके रूके हुए कार्यो को गति देने में सहायता प्राप्त होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। गृहस्थ जीवन में शुभकार्यो के आयोजन होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सरकारी कार्यों में बढ़त प्राप्त होगी। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का स्तर बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन विवादों को हल करने मे कारगर होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। आज कार्य व धर्म लाभ की लंबी यात्रा हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखे। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति उभर सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन कई मामलों में शुभता को बढ़ाने वाला साबित होगा। मन में उत्साह का वर्धन होगा। सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से युक्त होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। आज व्यापार से अच्छा लाभ होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज आपको ननिहाल पक्ष से स्नेह व आंशिक धन का लाभ होगा। कार्य व व्यापार क्षेत्र के विस्तार हेतु लंबी यात्रा हो सकती है। पूंजी निवेश व विदेश मामलों में अच्छी बढ़त हासिल होगी। सेहत संदर्भों में आंशिक पीड़ाओं की आशंका है। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज आपको कला, साहित्य, संगीत, नृत्य से संबंधित मामलों में सम्मान प्राप्त होगा। आज योग्यताओं का बढि़या सम्मान प्राप्त होगा। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मधुरता से भरा होगा। लंबी यात्रा व निवेश में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको कार्य क्षेत्र से तरक्की प्राप्त होगी। किसी संबंधित अधिकारी के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। आज व्यापारिक बढ़त के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। कुछ मामलों मे अधिक व्यय की आशंका है। निजी संबंधों में साथी के मध्य कहा-सुनी हो सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन रूके हुए कार्यों को पुनः संचालित करने की ताकत देगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। सरकारी क्षेत्रों से आज लाभ के अवसर प्राप्त होगे। लंबी व सुखद यात्रा के योग विद्यमान हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता का एहसास होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति गोपनीय रहस्यों को उजागर कर सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment