Thursday 17 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 18 दिसम्बर 2015

पंचांग 18 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः सप्तमी सुबह 09.39 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः पूर्वाभाद्रपद रात्रि 10.31 बजे तक है, योगः सिद्धि सायं 06.45 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः धनु,चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक,, सूर्योदयः 07.11, सूर्यास्तः 5.23 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 18 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, नृत्य के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति देने वाला साबित होगा। संतान पक्ष की तरक्की का शुभ समाचार प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति और उच्च होगी। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में विवादों की आंशका है, सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के लिए प्रगति के रास्ते देने वाला साबित होगा। किए गए व्यापारिक प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। मातृ पितृ से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने मे किसी निकट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही अनबन हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन सरकारी व निजी क्षेत्रों में व्यापक धन लाभ की स्थिति देने वाला साबित होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने की लालसा होगी। निजी  संबंधों में मधुरता की स्थिति उत्पन्न होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन स्वजनों के मध्य तालमेल बढ़ाने में सहयोगी साबित होगा। आपके बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च होगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में छोटे-छोटे विवादों की आशंका है। सेहत में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन कई मायनों में सुखद होगा। धर्म पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। सेहत में स्फूर्ति का विकास होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। किसी धुर विरोधी के मध्य मुखर हो रहे विवादों को समाप्त करने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
अपनों की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से निकटता का अहसास होगा। यदि आप रोजगार के तलाश में हैं, तो प्रयासों को तन,मन से जारी रखें। आज का दिन आपको निश्चित सफलता देने वाला साबित होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में और समय लग सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिनी नरमी से युक्त हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कई मायनों में खास होगा। कला, शिक्षा, साहित्य, नृत्य, संगीत, कानूनी, सलाहकार, प्रबंधन, वाणिज्य के संबंधित क्षेत्रों में आपके सम्मान को बढ़ाने वाला व कीर्तिप्रद होगा। आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त होने के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता होगी। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन कारोबार को बढ़ाने के अनुकूल अवसर वाला सिद्ध होगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। निजी संबंधों में चाहत होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में और समय देना पड़ सकता है। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके व्यक्त्वि को निखारने में सहायक होगा। आजीविका के क्षेत्रों से इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के सहयोग से कोई मत्वपूर्ण धार्मिक कार्यों के आयोजन होगे। अर्थ लाभ हेतु किए गए प्रयासों का असर कुछ समय पश्चात् होगा। कार्य को विस्तारित करने हेतु छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन पारिवारिक जीवन को खिलाएं रखने में सहायक होगा। शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। स्थिर सम्पत्ति से लाभ होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन सेहत मामलों में बेहद अनुकूल होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में इच्छित प्रगति के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन कई मायनों में अनुकूल होगा। शत्रु पक्ष को मात देने मे कामयाबी हासिल होगी। कारोबार को बढ़ाने में महती प्रगति होगी। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment