Wednesday 9 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 10 दिसम्बर 2015

पंचांग 10 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः चतुर्दशी दोपहर  03.23 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः अनुराधा रात्रि 12.00 बजे तक है, योगः सुकर्मा प्रातः 10.58 बजे तक, करणः शकु, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.07, सूर्यास्तः 5.21 बजे।
विशेष: आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 10 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन व्यापारिक प्रसार के लिए अनुकूल हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने की लालसा और बलवती होगी। दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा के सुखद योग विद्यमान है। विरोधी पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। मन मे सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। जीवन साथी के मध्य हो रही अनबन की स्थिति समाप्ति की ओर अग्रसर होगी। आज किसी घनिष्ट मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है। कार्य सम्पादन में सक्षम अधिकारी द्वारा विलम्ब के आरोप लगाए जा सकते हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
कारोबार को बढ़ाने की मंशा पूर्ण होगी। आपके प्रयासो का बढि़या लाभ होगा। किसी निकट मित्र के सहयोग से मांगलिक कार्यों को मूर्तरूप देने में कामयाबी हासिल होगी। ननिहाल पक्ष से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। सेहत संदर्भो में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
प्रतियोगी, कला, शिक्षा, संगीत, नृत्य, तकनीक, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में साख स्थापित होगी। कार्य व व्यापार के संचालन में आ रही अड़चने समाप्ति के संकेत देगी। मातृ पक्ष से धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता के साथ ही रोचक वार्ताएं छिड़ सकती हैं। कोई नजदीकी व्यक्ति छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भवन व वाहन के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। निवास स्थान को सौंदर्यता प्रदान करने की योजना पर आज अमल हो सकता है। नूतन किन्तु आकर्षक वाहन सुख के योग विद्यमान हैं। आजीविका के क्षेत्रों में किए गए प्रयासों का लाभ होगा। निकट पड़ोसी के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पारिवारिक जीवन को उन्नति प्रदान करने की मुहिम सफल होती प्रतीत होगी। कला, साहित्य, तकनीक, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से उत्तम लाभ होगा। धन निवेश में प्रयासों को निश्चित सफलता के योग हैं। आज लंबी व सुखद यात्रा हो सकती हैं। अचल सम्पत्ति में चिंताएं हो सकती हैं। सेहत में नेत्र व कर्ण पीड़ाओं की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भू-जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। आपके प्रयासों का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पितृ पक्ष से धन लाभ के सुन्दर अवसर होगे। कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आज  प्रतियोगी व क्रीड़ा मामलों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत में आंशिक पीड़ाएं उभर सकती हैं, उचित खान-पान का क्रम जारी रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सुखी जीवन का आधार तलाशने की राह और आसान होगी। संतुलित दिनचर्या का बढि़या लाभ होगा। धनार्जन के प्रयासों को कामयाबी के योग हैं। मनोरंजन के साधनों में आपकी रूचि जागृति होगी। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति सामाजिक सम्मान खराब करने की कोशिश कर सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। सामाजिक जीवन में जान-पहचान का स्तर उच्च होगा। आजीविका हेतु दूरस्थ स्थानों में प्रवास करना पड़ सकता है। देवाराधन, उपासना सहित धर्म कार्यों में रूचि हो सकती है। सेहत में पीड़ाओं की आशंका है। धन मामलों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
गृहस्थ जीवन को तरक्की की राह पर अग्रसर करने की तमन्ना पूर्ण होगी। मातृ पक्ष से चल रहे विवादों को हल करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष के शादी मे हो रही विलम्ब अब समाप्ति के संकेत देगी। आज का दिन आमदनी बढ़ाने के लिहाज से अच्छा होगा। भू-जायदाद व वाहन संदर्भों में परेशानियां हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
अर्थ लाभ के सुन्दर रास्ते प्राप्त होगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से कार्य व व्यापार को सुचारू रूप से संचालित करने की कला प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल साबित होगा। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है, संबंधित पहलुओं को नजर अंदाज न करें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
राजकीय कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ने के योग विद्यमान हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से तकनीक कौशल को चमकाने की तमन्ना पूर्ण होगी। निजी संबंधों में निकटता कायम रहे, अस्तु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment