Wednesday 23 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 24 दिसम्बर 2015

पंचांग 24 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः चतुर्दशी रात्रि 06.28 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः रोहिणी दोपहर 01.24 बजे तक है, योगः शुभ रात्रि 09.44 बजे तक, करणः गर, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 07.15, सूर्यास्तः 5.25 बजे।

विशेष: आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 24 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन स्थिर सम्पत्ति के संदर्भों में लाभकारी होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली के योग विद्यमान हैं। कहीं न कहीं से आज धन लाभ होगा। पूंजी निवेश में किस्मत साथ देगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपके लिए कई पहलुओं में शुभता को देने वाला साबित होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। व्यापारिक लाभ हेतु अनुकूल अवसर कुछ प्रयासों के बाद प्राप्त होगे।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कार्य व व्यापार के विस्तार हेतु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा के योग देने वाला होगा। अर्थ क्षमताओं को वृद्धि देने के हेतु अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। मातृ पक्ष के मध्य निकटता का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके जीवन स्तर को उच्चता देने वाला होगा। आज कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। धनार्जन के प्रयासों को बढि़या लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। भू-जायदाद के मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके घर-गृहस्थी को सुधारने के दृष्टि से बहुत ही अहम साबित होगा। निजी निवास स्थान की सौंदर्यता को वृद्धि देने में सफलता हासिल होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भ्रात/भगिनी पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं, संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कार्य व रोजगार के क्षेत्रों में उन्नति दायक सिद्ध होगा। वस्त्राभूषण व साज सज्जा की नूतन वस्तुओं को क्रय करने में रूचि होगी। भौतिक सुखों को जुटाने में प्रगति के योग विद्यमान हैं। राज्य सरकार से लाभ प्राप्त होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कारोबार को दूरस्थ स्थानों में विस्तारित करने के सुन्दर अवसर देने वाला होगा। आजीविका हेतु कहीं दूरदेश में प्रवास करने की लाभकारी स्थिति होगी। यद्यपि मन में अपनों से दूर जाने का मलाल हो सकता, जिसे आप जल्द ही हल कर लेगे। सेहत में सुस्ती के आसार विद्यमान है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन गृहस्थ जीवन में खुशियों की सौगात देने वाला होगा। कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जीवन सहचरी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी संस्था के मध्य कार्य व व्यापार के लंबे समझौते हो सकते हैं। कानूनी मामलों मे अचानक ही भौग-दौड़ बढ़ सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का  दिन कई मामलों में अनुकूलता देने वाला साबित होगा। ससुराल पक्ष के मध्य निकटता का एहसास होगा। चल रहे विवादों का अंत होना तय हैं। पूंजी निवेश में लाभ की स्थिति होगी। आजीविका के क्षेत्रों से बढि़या लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपकी खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। पुत्र/पुत्री के शादी में हो रहा विलम्ब अब समाप्ति के संकेत देगा। किसी अनुकूल जीवन साथी के साथ मधुर शहनाई बज सकती है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। लंबी यात्रा व पूंजी मामलों में विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज आपको आजीविका के क्षेत्रों से तरक्की प्राप्त होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। सहकर्मियों के मध्य तालमेल का अनूठा अवसर होगा। कुछ मामलों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन पारिवारिक जीवन की शुभता को बढ़ाने वाला साबित होगा। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल की स्थिति और मजबूती की ओर अग्रसर होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भ्रात/भगनी को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पक्षों की उपेक्षा से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment