Thursday 3 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 04 दिसम्बर 2015

पंचांग 04 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः नवमी रात्रिः 05.04 बजे तक, वारः शुक्रवार,  नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी (की वृद्धि है जो 04 दिसम्बर को प्रातः 09.14 बजे) तक है, योगः विष्कुम्भ (की वृद्धि है जो 04 दिसम्बर को प्रातः 07.33 बजे) तक है, करणः तैतिल, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 07.02 सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 04 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कला, साहित्य, उच्च शिक्षा, अध्यापन के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति के योग विद्यमान हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। धन निवेश के संदर्भों में अनुकूलता होगी। संतान पक्ष के वैवाहिक पहलुओं को हल करने की सामर्थ होगी। लंबी यात्रा व पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
मातृ पक्ष से स्नेह व आंशिक धन लाभ लाभ के योग हैं। आजीविका के क्षेत्रों से संतोष जनक सफलता प्राप्त होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल का क्रम बनाएं रखने के गुण विकसित होगे। पूंजी निवेश में अनुकूलता प्राप्त होगी। आधुनिक सुख के साधनों को संग्रहित करने की उत्सुकता होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
स्वजनों के मध्य निकटता स्थापित होगी। चल रहे विवादों का हल होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। जीवन सहचरी के मध्य मधुरता कायम होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती है। कार्य व व्यापार में वृद्धि हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। रूके हुए कार्यों को प्रगति देने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अचल सम्पत्ति के लाभ को बढ़ाने की कवायद सफल होगी। सौंदर्यं, कला, शिक्षा, साहित्य, फिल्म, प्रबंधन के कार्यों में प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को उच्च करने की लालसा होगी। विदेश व साझेदारी के कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियाँ हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
उत्पादन, विक्रय, निर्माण, फिल्म, कला, चिकित्सा, प्रबंधन, शोध, लेखन, अध्यापन, नेतृत्व के संबंधित कार्यों में अनुकूलता होगी। किए गए प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य अपनेपन का एहसास होगा। चल रहे मतभदों को समाप्त करने की दिलचस्पी होगी। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को हवा दे सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
कार्य व व्यापार के प्रसार की कोई महत्वपूर्ण बैठक संबंधित अधिकारियों के मध्य हो सकती है। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। प्रेम संबंधों में साथी का रूख तीखा हो सकता है। सेहत मामलों में अभी और भी मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य व संयम अपेक्षित होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आमदनी का स्तर उच्च करने की मुहिम सफल होगी। आपकी योग्यताओं और सक्रियताओं का उत्तम लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मियों को प्रसन्न करने की कला होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। गृहस्थी को नव रंग देने की लालसा होगी। निजी संबंधों में प्रगढ़ता होगी। मातृ पक्ष व वाहन संदर्भों में कशमकश करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
निवास स्थान को आधुनिक सौंदर्यंता प्रदान करने की तमन्ना पूर्ण होगी। अचल सम्पत्ति का सुख व लाभ प्राप्त होगा। किसी चिर परिचित मित्र के साथ अर्थ व धर्म लाभ की लंबी यात्रा हो सकती है। सेहत खिली हुई स्फूर्ति से युक्त होगी। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
स्वजनों के सहयोग से मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। धन निवेश के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। कला, शिक्षा, तकनीक, सौंदर्यं, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग हैं। प्रणय संबंधों में मधुरता होगी। शत्रु पक्ष बढ़ती हुई साख को कम करने की साजिश रच सकते हैं, संबंधित मामलों का ध्यान रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
कार्य व व्यापार के विस्तार की दीर्घकालिक यात्रा व प्रवास हो सकता है। स्वनिवास स्थान को कुछ समय के लिए छोड़ना पड़ सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबधों में निकटता का एहसास होगा। स्वास्थ्य संदर्भों में गिरावट न हो, अस्तु उचित खान-पान के क्रम के साथ ही व्यायाम को अवरूद्ध न करें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजन होगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। शारीरिक दुर्बलताओं का अंत होगा। आमदनी बढ़ाने की योजनाओं को मूर्तरूप देने हेतु अमल हो सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता कायम रहे, अस्तु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति स्थापित होगी। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने की जिज्ञास और भी बलवती होगी। अपनों के मध्य तालमेल का सुनहरा अवसर होगा। कला, शिक्षा, तकनीक, सौंदर्यं, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति होगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं, तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment