Sunday 27 December 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 28 दिसम्बर 2015


पंचांग 28 दिसम्बर 2015

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः तृतीया दोपहर 02.43 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः पुष्यः 11.49 बजे तक है, योगः वैधृत दोपहर 02.00 बजे तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.17, सूर्यास्तः 5.29 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 28 दिसम्बर 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके लिए मांगलकारी होगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली होगी। मातृ पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। निजी रिश्तों में निकटता का स्तर उच्च होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपके काम और नाम दोनों को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का एहसास होगा। आज आप धर्म कार्यों को मूर्तरूप देने हेतु रूख कर सकते हैं। पितृ पक्ष से निकटता होगी। निजी संबंधों मे अपनेपन का एहसास होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपके गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन अचल सम्पत्ति के मामलों में तरक्की दिलाने वाला होगा। भवन निर्माण और उसके सौंदर्यं को बढ़ाने में आपकी रूचि तीव्र हो सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली के अवसर प्राप्त होगे। धन निवेश में लाभ होगा।  प्रेम संबंधों में अचानक ही अनबन की स्थिति उभर सकती है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए मंगलकारी होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। तन व मन की निर्मलता का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। यदि आप अविवाहित है, तो निश्चित रूप से दाम्पत्य सूत्रों में बंधने के योग हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। कोई नजदीकी अचानक ही विवादों को बढ़ा सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन रूके हुए कार्यो को अंतिम रूप देने में सहायक होगा। किन्तु आजीविका हेतु आपको लंबे समय तक प्रवास के अवसर दे सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत बढ़ेगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपकी योग्यताओं का अनूठा लाभ दिलाने वाला होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। पारिवारिक जीवन मे रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति दायक होगा। आज पिछली योजनाओं को मूर्तरूप देने में विचार हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति होगी। आपकी रूचि देवाराधन मे हो सकती हैं। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन पारिवारिक जीवन मे खुशियों को देने वाला होगा। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। निजी रिश्तों में निकटता हेतु और अधिक समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं न हो, अतएव खान-पान स्तर संतुलित रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन कारोबार को बढ़ाने हेतु दूरस्थ स्थानों की यात्रा दे सकता है। आज कुछ पुरानी योजनाओं को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरमी से युक्त होगा। विरोधी पक्ष पुराने मामलों को पनुः हवा दे सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज आपकी सेहत खिली हुई होगी। तन व मन निर्मल होगा। आज सकारात्मक व उत्तम विचारों की आवृत्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल होगे। खान-पान का स्तर अधिक उच्च और संतुलित होगा। जीवन सहचर के मध्य मधुरता का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति चिंताएं दे सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन अदालती मामलों में विजय दिलाने वाला होगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। पूंजी निवेश मे लाभ के योग विद्यमान है। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आजीविका व कारोबार की प्रगति हेतु दूरदेश की लंबी यात्रा व प्रवास होगा। सेहत में छोटी-छोटी पीड़ाएं हो सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके कला, कौशल को निखारने मे सहायक होगा। आज कहीं न कही से धन लाभ के साथ ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मातृत्व सुख की अनुभूति होगी। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलो में विवादों की आशंका है।
 
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment