Monday 30 November 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 01 दिसम्बर 2015

पंचांग 01 दिसम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः षष्टी रात्रिः 10.22 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः आश्लेषा रात्रि 04.02 बजे तक, योगः ऐन्द्र प्रातः 06.27 बजे तक, करणः गर, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 7.00, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 01 दिसम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
वाहन व भवन सुखों में वृद्धि के योग हैं। आज का दिन कार्य क्षेत्र में अनुकूल सिद्धि होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। मनोरंजन के साधनों में उत्साह होगा। स्वजनों के मध्य किसी अहम मामलें में चर्चा हो सकती है। धनार्जन हेतु अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। स्थानीय यात्रा में सावधानी आपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
अपनों के मध्य तालमेल का सुनहरा अवसर होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। मातृ पक्ष से स्नेह व धन का अल्प लाभ होगा। वित्त निवेश में लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
भू-जायदाद के संदर्भों में दिनों-दिन उच्चता की ओर अग्रसर होने के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने की लालसा होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य स्नेहिल भाव उत्पन्न होगा। निजी संबंधों में अचानक ही विवाद गहरा सकते हैं। सेहत के संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सेहत संदर्भों में नव जोश व उत्साह वर्धन होगा। कला, शिक्षा, अध्यापन, विक्रय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। वित्तीय स्थिति को उच्चता प्रदान करने की उत्सुकता होगी। आधुनिक सुख के साधनों को प्राथमिक तौर पर संग्रहित करने पर जोर होगा। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही विवादों की स्थिति हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन में आपका व्यक्त्वि एक सभ्य व नेक व्यक्ति के रूप में स्थापित होगा। कार्य व व्यावसाय को प्रसारित करने के सुगम अवसर होगे। आज कोई लंबे समय से रूके हुए कार्य पूर्ण होगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता कुछ समय पश्चात् प्राप्त होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। रहन-सहन के स्तर में नवीनता का समावेश होगा। धर्म कार्यों के अयोजन के योग हैं। पुत्र/पुत्री को दाम्पत्य जीवन से जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत खिली हुई होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
निवास स्थान को आधुनिकता का रंग देने की फ्रिक होगी। आज मांगलिक कार्यों के आयोजन हो सकते हैं। किसी चिर परिचित मित्र के सहयोग से अचानक ही समाजिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन मंगलमय होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है। सूझबूझ का क्रम आपेक्षित होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आपकी बौद्धिक क्षमताओं की सराहना होगी। तकनीक क्षमताओं को उच्च करने की मुहिम छिड़ सकती हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में सक्रियता का आज अधिक लाभ होगा। सरकारी कार्यों में आ रही रूकावटें अब समाप्ति के संकेत देगी। भू-जायदाद के मामलों में अचानक ही विवाद गहरा सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
राजनैतिक जीवन में आपकी छवि एक प्रवीण व्यक्ति के रूप में उभर सकती है। आपके प्रयासों का अनुकूल लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। आज देव दर्शन की लंबी व सुखद यात्रा हो सकती है। सेहत के संदर्भों में इच्छित लाभ हेतु और मेहनत करनी पड़ सकती हैं। बड़ी पूंजी के मामलों में तनाव हो सकते हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सेहत खिली हुई व जोश से युक्त होगी। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की पहल अधिक सबल होगी। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। रोजी-रोटी के साधनों से बढि़या लाभ होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
पारिवारिक जीवन मंगलमय होगा। नाना विधि कार्य व व्यापारिक लाभ प्राप्त करने की लालसा होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य लगाव होगा। अर्थ क्षेत्रों में प्रगति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ा हो सकती है, उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
स्वजनों के मध्य आत्मीयता का एहसास होगा। किसी उच्च प्रतिष्ठत व्यक्ति से निकटता का क्रम होगा। कला, संगीत, फिल्म निर्माण, वाणिज्य, के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित तरक्की के योग हैं।  धन निवेश में लाभ होगा। वाहन व भवन संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। लंबी यात्रा व पूंजी में लेन-देन के विवादों की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment