![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 22 नवम्बर 2015 |
पंचांग 22 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937, मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः एकादशी सायं 04.13 बजे तक, वारः
रविवार, नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद दोपहर 02.29 बजे तक, योगः
वज्र प्रातः 10.54 बजे तक, करणः
विष्टि, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मीन, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.53, सूर्यास्तः 5.22 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न
करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा
करें।
राशिफल 22 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सामाजिक जीवन मे सुख शांति के पल स्थापित होगे।
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। अचानक ही लंबी
यात्रा हो सकती हैं। अपनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में चर्चा हो सकती है।
स्वास्थ्य संबधों मे प्रगति हेतु और समय देना पड़ सकता हैं। धन संबंर्धों में
अचानक ही अधिक व्यय की संभावना हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
उच्च शिक्षा, कला, तकनीक, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ के योग हैं। धन संबंधों
में इच्छित लाभ होगा। पूंजी निवेश लाभ के योग विद्यमान हैं। संतान पक्ष को
दाम्पत्य के सूत्रों से जोड़ने में महती प्रगति होगी। लंबी यात्रा व विदेश मामलों
में अकस्मात् चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम आपेक्षित होगा।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
दिनों-दिन प्रगति के योग हैं। कला, तकनीक, मोटर वाहन, निर्माण के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। धन निवेश में किस्मत
साथ देगी। सेहत संदर्भों मे तरोताजगी का एहसास होगा। भ्रात पक्ष के मध्य तनाव
उत्पन्न हो सकते हैं। उग्रता से बचना होगा।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
निजी व सरकारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त करने
की कोशिशों को कामयाबी हासिल होगी। किए गए पिछले प्रयासों का बढि़या असर होगा।
गृहस्थ जीवन में चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देगा। मनोरंजन के साधनों को
जुटाने में रूचि होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में विवादों की आशंका है। पितृ
पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यावसाय की प्रगति हेतु कोई
महत्वपूर्ण यात्रा के योग हैं। योग्यताओं का उत्तम लाभ होगा। पूंजी निवेश में मुनाफा
प्राप्त करने हेतु प्रयासो को तेज करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य निकटता होगी।
बशर्तें अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचना होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरम हो
सकता है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
स्वास्थ्य में तरोताजगी का एहसास होगा। आपके
प्रयासों का सुन्दर असर होगा। वैवाहिक जीवन में महती प्रगति के योग हैं। पिछले
दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सुख के
साधनों को बढ़ाने हेतु अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। अचानक ही लंबी यात्रा में जाना
पड़ सकता है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। किसी
निकटवर्ती मित्र के साथ कार्य व व्यावसाय से संबंधित लंबी यात्रा के योग हैं।
ससुराल पक्ष के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा। अपनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त
होगा। देवाराधन में रूचि होगी। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है, उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
उच्च शिक्षा, कला, तकनीक, चिकित्सा, सौंदर्यं, लेखन, वाणिज्य, अध्यापन के संबंधित कार्यों में महती
प्रगति के योग हैं। संबंधित अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ
के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। किसी अजनबी के
मध्य अनावश्क उलझने से बचें, यह
समय सूझबूझ कर चलने का है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
सरकारी व निजी क्षेत्रों में दीर्घकालिक लाभ के
व्यावसायिक समझौते पर हस्ताक्षर होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के
योग हैं। ईष्ट मित्रों के साथ नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती हैं। स्वजनों के
मध्य मधुरता के योग हैं। निजी संबंधों में अचानक ही तनाव हो सकते हैं, सेहत संदर्भो में सुस्ती के आसार हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। भौतिक
सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी होगी। मनोरंजन के साधनों में रूचि होगी। अचल
सम्पत्ति के संदर्भों में मुनाफा के योग विद्यमान हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य
मधुरता के योग हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम
बनाएं रखें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आजीविका के क्षेत्रों में अनुकूलता होगी। किए
गए प्रयासों का इच्छित लाभ होगा। ईष्ट मित्रों के साथ धर्म कार्यों के आयोजन होगे।
प्रणय संबंधों में निकटता के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत
संदर्भों में अचानक ही सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान के साथ नियमित व्यायाम का
क्रम आपेक्षित होगा।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा होगा। किए गए
प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। रोजगार के प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। भौतिक सुख के
साधनों को उन्नत करने की पहल हो सकती है। प्रेम संबंधों में निटकता का एहसास होगा।
धन निवेश में लाभ हेतु अचानक ही भागदौड़ बढ़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति
विवादों को बढ़ा सकता है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment