Monday 16 November 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 17 नवम्बर 2015

पंचांग 17 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः षष्ठीः रात्रि 01.44 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा रात्रि 08.14 बजे तक है, योगः गंड रात्रि 12.22 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मकर, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.49 सूर्यास्तः 5.24 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 17 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
पारिवारिक जीवन में सुख के साधनों मे वृद्धि होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। देवाराधन में रूचि हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां होगी। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही तनाव हो सकते हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
लंबित पड़े हुए कार्यों को प्रगति देने की मुहिम छिड़ सकती हैं। कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, नृत्य, फिल्म के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल का अनूठा संगम होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में अचानक ही विवाद गहरा सकते हैं। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में मान-बड़ाई स्थापित होगी। आपकी व्यावहारिकता से लोग आकर्षित होगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में इच्छित प्रगति के योग हैं। धर्म व अर्थ मामलों की लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही सुस्ती के आसार हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। मन में उत्साह व उमंग स्थापित होगा। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। देवार्चन में रूचि होगी। व्यापारिक प्रसार की लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। धन संदर्भों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख के योग हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। पूंजी मामलों में किए गए प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। बशर्तें प्रयासों को मन से करना होगा। आजीविका के क्षेत्रों में कामयाबी हासिल होगी। किसी निकट रिश्तें में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
सेहत खिली हुई जोश से युक्त होगी। मन में सकारात्मक व उच्च विचारों की आवृत्ति होगी। पूंजी मामलों में किस्मत साथ देगी। प्रयण संबंधों में निकटता का लाभ होगा। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। लंबी यात्रा व समाजिक मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
संतान पक्ष को प्रणय संबंधों से जोड़ने की कोशिशें सफल होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित उन्नति होगी। धन निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। प्रेम संबंधों में साथी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आधुनिक सुख के साधनों को विकसित करने की महती पहल होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। उच्च शिक्षा, कला, नृत्य, संगीत, फिल्म के संबंधित मामलों में सम्मान प्राप्त होगा। सेहत मामलों में अचानक ही सुस्ती के असार है। संबंधित मामलों में सावधानी आपेक्षित होगी।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
अचल सम्पत्ति के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। पितृ पक्ष से धन व संतोष का लाभ होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की हेतु कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों मे नरमी के आसार हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
स्वास्थ्य खिला हुआ व उमंग से पूर्ण होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की हेतु मन से प्रयास करने होगे। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आर्थिक उन्नति के अनुकूल अवसर होगे। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सामाजिक मामलों की निगरानी की जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। कार्य व व्यापार की लंबी यात्रा हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में अचानक ही उतार-चढ़ाव हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। 

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आमदनी के बढ़ाने की कोशिशों को उत्तम कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख के साधनों को विकसित करने में महती कामयाबी होगी। आजीविका के क्षेत्रों में तरक्की के नूतन अवसर होगें। प्रेम संबंधों में निकटता स्थापित होगी। भू-जायदाद के क्षेत्रों में अचानक ही विवादों की आशंका है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment