Friday 13 November 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 14 नवम्बर 2015

पंचांग 14 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः तृतीयाः रात्रि 02.25 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः ज्येष्ठा सायं 06.45 बजे तक है, योगः सुकर्मा रात्रि (प्रातः) 05.09 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः तुला,चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.46 सूर्यास्तः 5.25 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 14 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आर्थिक क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। आपके पिछले प्रयासों का अच्छा असर होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंक्षित क्षेत्रों में दक्षता का लाभ प्राप्त होगा। निवास स्थान को नूतन उपयोगी वस्तुओं से लैस करने की चाहत विकसित होगी। संतान पक्ष के वैवाहिक संदर्भों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
सेहत में चुस्ती व तंदुरूस्ती का अहसास होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। धन लाभ के प्रयासों का बेहतर असर होगा। सुख के साधनों को संजोने की पहल को कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। धनार्जन के प्रयासों को महती प्रगति होगी। कार्य क्षेत्र को लेकर लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। पूंजी निवेश लाभ होगा। सेहत संदर्भो में जोश व ताकत को विकसित करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में लाभकारी अवसर होगे। उच्चाधिकारियों के मध्य महत्वपूर्ण मुद्दों की बैठक हो सकती है। आधुनिक सुख के साधनों को बढ़ाने में महती प्रगति होगी। खेल, लेखन प्रतियोगी क्षेत्रों की तरक्की हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। संयम व धैर्य आपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
कार्य व व्यावसाय के संबंक्षित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। योग्यताओं का बढि़या लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुखानुभूति होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन संदर्भों में महत्त्वपूर्ण बैठक संबंधित अधिकारियों के मध्य हो सकती है। प्रेम संबंधों में अचानक ही विवादों की आशंका है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
रोजगार के प्रयासों को महती उन्नति प्राप्त होगी। क्रीड़ा, सौन्दर्य, फिल्म, कला, अनुसंधान के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुखानुभूति के योग हैं। पूंजी निवेश में प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता हैं, अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। शुभ कार्यों के आयोजन होगे। पिता से धन व स्नेह का लाभ होगा। फिल्म, कला, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में मजबूती हेतु और प्रयासों को बढ़ाना पड़ सकता है। सुख के साधनों को जुटाने हेतु कामयाबी हासिल होगी। अदालती मामालों में शत्रु पक्ष परेशानियां दे सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
वैवाहिक जीवन में खुशी का समाचार प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। कार्य व रोजगार के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान होगा। धनार्जन के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। स्वास्थ्य संदर्भो में तंदुरूस्ती का एहसास होगा, चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। धन लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
कार्य व व्यावसाय के मामलो में दिनों-दिन उन्नति के योग हैं। किए गए प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। धन निवेश में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में जोश व उमंग का एहसास होगा। स्वजनों के मध्य पारिवारिक संदर्भों में महत्त्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पूंजी मामलों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को महती प्रगति प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति का नया नजरिया प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। भ्रात पक्ष के मध्य तकरार हो सकती हैं। सूझबूझ व धैर्य का क्रम बनाएं रखें। सेहत में ताजगी हेतु नियमित व्यायाम का क्रम अपेक्षित होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कार्य क्षेत्र में दक्षता का लाभ होगा। स्वजनों के मध्य घनिष्ठता स्थापित करने के सुअवसर होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता के साथ ही चाहत विकसित होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। वाहन व निवास स्थान को सौंदर्यता से पूर्ण करने की रूचि होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति चिंताएं दे सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
अचल सम्पत्ति को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती है। आपके सधे हुए प्रयासों का सुन्दर असर होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद ही आनंद होगा। किसी महत्त्वपूर्ण मामले में स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में अचानक ही गिरावट हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्त हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment