![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 09 नवम्बर 2015 |
पंचांग 09 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: कार्तिक, पक्षः
कृष्ण पक्ष, तिथिः त्रयोदशीः सायं 07.07 बजे तक, वारः
सोमवार, नक्षत्रः हस्त, प्रातः 08.10 बजे तक, योगः
प्रीति रात्रि 04.43 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः सोमवार: प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.43 सूर्यास्तः
5.28 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज धन त्रयोदशी है। आज के दिन
सोने-चाँदी के आभूषण तथा गृहस्थी के जरूरत की वस्तुएं बर्तन आदि खरीदने का
विधान है।
राशिफल 09 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सामाजिक जीवन में ख्याति अर्जित होगी। कार्य व
व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। धनार्जन हेतु किए गए
प्रयासो का सुन्दर लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने के सुन्दर योग हैं।
स्वास्थ्य मामलों में अचानक ही पीड़ाओं की आशंका हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं
रखें।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा।
अध्यापन, कला, साहित्य संगीत प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने की
रूचि होगी। सेहत संदर्भों में चल रही पुरानी पीड़ाओं का अंत होगा। पूंजी संदर्भों
में लेन-देन के विवाद हो सकते हैं।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
कला, कानून, तकनीक, चिकित्सा, के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। व्यापारिक जीवन में नाम व प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अपनों के मध्य तालमेल
स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास
होगा। पूंजी मामलों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भ्रात पक्ष के मध्य निकटता होगी। चल रहे
मतभेदों का अंत होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि होगी। सुख के साधनों का
विस्तार धीरे-धीरे होगा। रूके हुए कार्यो को प्रगति देने में कामयाबी होगी। निजी व
सरकारी क्षेत्रों के संबंधित कार्यो में अचानक ही विवादों की आशंका है। सूझबूझ का
क्रम बनाएं रखें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भौतिक सुख के साधनों को विस्तारित करने की
मुहिम छिड़ सकती है। स्वजनों के मध्य तालमेल का क्रम होगा। नूतन परिधानों के क्रय
में रूचि होगी। अचल सम्पत्ति में आपकी दावेदारी को बल प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों
में उतार-चढ़ाव की आशंका है। प्रेम संदर्भों में अचानक ही विवादों की आशंका है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के मध्य मैत्री का लाभ
होगा। तकनीक कौशल विकसित करने के अनुकूल अवसर होगे। मन में उमंग व उत्साह व्याप्त
होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता
प्राप्त होगी। निजी संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। अदालती मामलों में अचानक ही
चिंताएं हो सकती हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। पिछले प्रयासों का अनुकूल असर होगा। राजनैतिक जीवन में साख स्थापित होगी। धन
निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में अनुकूलता हेतु अधिक मेहनत करनी पड़
सकती हैं। घरेलू कार्यों में व्यास्तता होगी। निजी संबंधों में कठोर वचनों के
प्रयोग से बचें।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, शिक्षा, साहित्य, प्रबंधन, अनुबंध के संबंधित क्षेत्रों में
इच्छित प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग हैं। अचानक ही
कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। निजी रिश्तों में व्यापक प्रगति होगी। शारीरिक
कमजोरी को दूर करने की पहल को बल प्राप्त होगा। शाकाहारी व्यंजनों की तरफ रूझान हो
सकता है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
औद्योगिक क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। आपकी कोशिशों का उत्तम लाभ प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मियों के साथ किसी
महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन हो सकता है। धन लाभ के सुन्दर अवसर होगे। निवेश में
भाग्य साथ देगा। शारीरिक मामलों में दुर्बलता हो सकती है। तामसिक आहारों से दूरी
बनाएं रखें।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन के
योग हैं। स्नेही मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा के सुखद योग हैं। सरकारी व निजी
क्षेत्रों में दीर्घकालिक अनुबंध प्राप्त करने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी।
प्रेम संबंधों में मधुरता होगी हैं। अचल सम्पत्ति के मामलों में अचानक ही कोई
विवाद हो सकते हैं। सावधानी आपेक्षित होगी।
पारिवारिक जीवन की कुशलता में वृद्धि होगी।
विदेशी मामलों व यात्रा के संदर्भों में इच्छित प्रगति के योग हैं। सुख के साधनों
को जुटाने में रूचि उत्पन्न होगी। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त होगा। पैतृक
संम्पत्ति के मामलों में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में शारीरिक
दुर्बलता से परेशानी हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
व्यापारिक जीवन में महती प्रगति के योग हैं।
उत्पादन व विक्रय मामलों में भाग्य साथ देगा। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने
की अनूठी प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। सेहत में शक्ति का
एहसास होगा। बड़ी-पूंजी के लेन-देन में सावधानी बनाएं रखें संबंधित क्षेत्रों में
विवादों की आशंका है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment