![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 10 नवम्बर 2015 |
पंचांग 10 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:कार्तिक, पक्षः
कृष्ण पक्ष, तिथिः
चतुदर्शीः रात्रि 09.23 बजे तक, वारः
मंगलवार, नक्षत्रः चित्रा, प्रातः 11.02 बजे तक, योगः आयुष्मान
रात्रि (प्रातः) 05.18 बजे तक, करणः
विष्टि, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.43 सूर्यास्तः
5.28 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल
चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।
नोटः आज नरक चौदश, रूप चौदश है। जिसे लोग (दिल्ली व आसपास) छोटी दीवाली
भी कहते हैं।
राशिफल 10 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
स्वास्थ्य संदर्भों में अनुकूलता होगी।
पिछले समय से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के नए अवसर
होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं। रोजी-रोटी के संबंधित मामलों में उन्नति होगी।
प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। अदालती संदर्भों में विवादों की आशंका है।
सावधानी आपेक्षित होगी।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक जीवन में कद ऊॅंचा होगा। नाम व
पहचान बढ़ने के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती उन्नति
के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। अपनों के मध्य निकटता
का लाभ होगा। पूंजी निवेश व लेन-देन के संदर्भों में अचानक ही विवादों की आशंका
है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
वैवाहिक जीवन में अनूठा तालमेल स्थापित
होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन को अनुकूल बनाने के
प्रयास सफल होगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के मध्य तालमेल होगा। आमदनी बढ़ाने
की कोशिशे अंशतः सफल होगी। यात्रा व धन निवेश में विवादों की आशंका है, उग्रता से बचना होगा।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों
में बेहतर लाभ के योग हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा।
कार्मिक दक्षता की प्रशंसा होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों
में बेहतरी हेतु और समय देना पड़ सकता है। ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं।
स्थानीय यात्रा में सावधानी आपेक्षित होगी।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया
साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में किस्मत साथ देगी। पूंजी
निवेश में अनूठा लाभ होगा। भाई बंधुओं के मध्य सहयोग की भावना बलवती होगी। प्रेम
संबंधों में चाहत होगी। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों के अंतिम निर्णय में सावधानी
आपेक्षित होगी।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
अचल सम्पत्ति के सदंर्भों में महती
प्रगति के योग हैं। नई सम्पत्ति की खरीद व विक्री में इच्छित लाभ होगा। भवन
निर्माण व सौंदर्य के कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन से अचानक ही कोई
खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धर्म कार्यों के अयोजनों में रूचि होगी। कानूनी
मामलों में विवाद गहरा सकते हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण
होगा। शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद होगा। धन
निवेश में लाभ के योग हैं। जीवन साथी के मध्य मधुरता होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की
खरीद में रूचि होगी। विदेशी मामलों व लंबी यात्रा में अचानक ही तनाव हो सकते हैं।
सूझबूझ का क्रम आपेक्षित होगा।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
पारिवारिक जीवन को तरक्की का नया
सुअवसर प्राप्त होगा। देश-देशान्तर की लंबी व सुखद यात्रा हो सकती हैं। कार्य
क्षेत्र में लाभ के योग हैं। पूंजी मामलों में उच्च मुकाम हासिल करने हेतु
प्रयासों को और तीव्र करना होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने हेतु कशमकश
करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आमदनी बढ़ाने की कोशिशों को पूर्णतः
सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में सकारात्मक प्रगति होगी।
घर-गृहस्थी को चमकाने के प्रयासों को धीरे-धीरे बल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों
में अनूठी प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। मातृ पक्ष
को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति
के योग हैं। सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया
साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। नूतन वस्त्राभूषणों की खरीद में रूचि होगी।
पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी खुशी के पल होंगे। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार
हैं। उचित खान-पान का क्रम आपेक्षित होगा।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
प्रतियोगी क्षेत्रों के संदर्भों में
इच्छित प्रगति के योग हैं। निजी व सरकारी इकाइयों में दिया गया साक्षात्कार सफल
होगा। फिल्म, कला के संबंधित क्षेत्रों में महती
प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ प्राप्त करेन हेतु कड़ा परिश्रम करना पड़
सकता है। भू-जायदाद के मामलों में उत्पात हो सकते हैं। सावधानी आपेक्षित होगी।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में
महती प्रगति होगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सशक्त होगा।
धन निवेश में लाभ के योग हैं। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त
होगी। विदेश व लंबी यात्रा में लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भों
में उतार-चढ़ाव की आशंका है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment