![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 28 नवम्बर 2015 |
पंचांग 28 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष,
पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः तृतीया रात्रिः 10.01 बजे तक, वारः
शनिवार, नक्षत्रः आद्र्रा रात्रि 01.30 बजे तक, योगः
साध्य प्रातः 11.02 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.58, सूर्यास्तः 5.20 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 28 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
इच्छित लाभ के योग हैं। तकनीक योग्यताओं का सुन्दर लाभ होगा। उच्चाधिकारियों के
मध्य निकटता स्थापित होगी। स्वजनों के मध्य पारिवारिक जीवन को विकसित करने की बैठक
हो सकती हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में जोड़ो में दर्द व कंधों
और सिरोभाग में पीड़ाए हो सकती हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
अचल सम्पत्ति के मामलों से लाभ प्राप्त करने की
मंशा बलवती होगी। भवन निर्माण व सौंदर्य, चिकित्सा, कानून, संगीत, शिक्षा, क्रीड़ा व उत्सव संबंधी खान-पान के संबंधित कार्यों में मनोनुकूल
प्रगति के योग विद्यमान हैं। निजी रिश्तों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता
है। पितृ पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति उभर सकती है।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
स्वास्थ्य संदर्भों में तरोताजगी का अहसास
होगा। नियमित दिनचर्या का अनूठा लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्रों की सफलता से मन
उत्साहित होगा। निजी संबंधों मे चल रही अनबन की स्थिति समाप्त होगी। आर्थिक विकास
को उच्च करने की लालसा होगी। विरोधी पक्ष
आपका नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पारिवारिक जीवन में खुशहाली के योग विद्यमान
हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। रोजी-रोटी के संबंधित
क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग विद्यमान हैं। आज संबंधित अधिकारियों द्वारा
कार्य को अंतिम रूप देने का दबाव बनाया जा सकता हैं, कुछ समय पश्चात् आप उन्हें अंतिम रूप दे सकते है।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार होगी। तन
खिला हुआ व मन प्रसन्न होगा। अचानक ही कोई प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। धन
मामलों में अनुकूलता की स्थिति होगी। कार्य व व्यावसाय को अंतिम रूप देने में कड़ी
मेहनत करनी पड़ सकती है। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कुछ और समय देना पड़
सकता है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
कार्य व व्यावसायिक शैली की सराहना होगी।
अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहन देने की उत्सुकता होगी। यदि आप रोजगार की तलाश में
हैं, तो प्रयासों को तेज करें निश्चित सफलता
प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में मातृत्व की सुखानुभूति होगी। वाहन व भवन संदर्भों
में अचानक ही चिंताएं हो सकती है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता के पल होगे। नवीन
वस्त्राभूषण की खरीद हो सकती है। राजनैतिक
जीवन में अग्रणी भूामिका निभाने के सुअवसर होगे। माता-पिता को आपके कार्यो से
प्रसन्नता होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों की संबंधित
सेवाओं में मशक्कत करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
वैवाहिक जीवन निकटता व मधुरता स्थापित होगी।
कही न कहीं से धन लाभ के योग हैं। पितृ पक्ष से स्नेह व अचल सम्पत्ति का लाभ होगा।
निवेश व विदेश संदर्भों में भाग्य साथ देगा। सेहत मे पीड़ाओं की आशंका है। उचित
खान-पान का क्रम आपेक्षित होगा। किसी निकट व्यक्ति के रिश्तें की चिंताएं हो सकती
हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा।
शारीरिक क्षमताओं में दिनों-दिन वृद्धि के योग हैं। धन मामलों की आवृत्ति को तीव्र
करने की कारगर बैठक किसी संबंधित अधिकारी के मध्य हो सकती है। यदि आप आजीविका की
तलाश में हैं, तो मंजिल आप से दूर नहीं हैं। बशर्तें
प्रयासों को मन से जारी रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आजीविका के क्षेत्रों में चल रही रूकावटें
समाप्ति के संकेत देगी। कार्य क्षमताओं का समुचित लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में
लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में चल रही पीड़ाओं को अंत होगा। बशर्ते, उचित चिकित्सीय सलाह के साथ संतुलित
आहार का क्रम जारी रखें। स्थानी यात्रा में सावधानी आपेक्षित होगी।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कला, शिक्षा, प्रबंधन, तकनीक, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में नाम
व बढ़ाई प्राप्त होगी। आपके प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। धन लाभ हेतु किए गए
प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म कार्यों के सफल
आयोजन होगे। पूंजी व यात्रा में अचानक ही विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का
ध्यान रखना होगा।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों में महती उन्नति के योग
हैं। कला, कौशल, तकनीक, संगीत के संबंधित क्षेत्रों में नाम व
बढ़ाई स्थापित होगी। किसी चिर परचित व्यक्ति के साथ धर्म व अर्थ की लंबी यात्रा हो
सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज
से आज का दिन मध्यम हो सकता है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment