![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 02 नवम्बर 2015 |
पंचांग 02 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास: कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः सप्तमीः रात्रिः
05.21 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः पुनर्वसु, दोपहर 04.25 बजे तक, योगः साध्य: रात्रि 12.58 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.37 सूर्यास्तः
5.34 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा
की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर
यात्रा करें।
राशिफल 02 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
गृहस्थ जीवन में कोई खुशी
का समाचार प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को विकसित करने में रूचि होगी।
सृजनात्मक कार्यों को मूर्तरूप देने की महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। पूंजी निवेश
में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित
खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
धन संदर्भों में महती
तरक्की के योग हैं। रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। कला, प्रबंधन, साहित्य, लघु व कुटीर
उद्योग से संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। आपका नाम बेहतर सलाहकार के रूप
में उभर सकता है। सेहत संदर्भों व अदालती मामलों में विवादों की आशंका है।
उत्तेजित होने से बचें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
कार्य व व्यावसायिक गतविधियों
को संचालित करने में उत्साह होगा। संबंधित क्षेत्रों में प्रगति के नायाब अवसर
होगे। धन निवेश में लाभ होगा। मातृ पक्ष के मध्य स्नेह का लाभ होगा। प्रेम संबंधों
में मधुरता स्थापित होगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत
होगा। विरोधी पक्ष गलत ढंग से आरोप लगा सकते हैं।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
वैवाहिक जीवन में प्रगति
के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती कामयाबी हासिल होगी। तन और मन
को स्वास्थ्य रखने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं।
विदेश मामलों में किस्मत साथ देगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता
है।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आर्थिक क्षेत्रों में
रहस्यमय उन्नति के योग हैं। अचानक ही धन लाभ होगा। आपका नाम बुद्धिजीवियों में
शामिल हो सकता है। निजी संबंधों के लिहाज आज का दिन उत्तम होगा। पूंजी निवेश में
नया मुकाम हासिल करने हेतु प्रयासों को और भी तेज करना होगा। भूमि-भवन के संदर्भों
में चिंताएं उभर सकती हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापारिक प्रसार की
महत्वपूर्ण योजनाओं में अमल हो सकता है। निजी व सरकारी क्षेत्रों के संबंधित
कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित
होगा। धन मामलों में बेहतरी हेतु प्रयासों को और तीव्र करना होगा। सेहत संदर्भों
में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आजीविका के क्षेत्रों में
महती प्रगति के योग हैं। भौतिक सुख के
साधनों को जुटाने में रूचि जाग्रति होगी। वैवाहिक जीवन में लगाव व उत्साह होगा। धन
निवेश में लाभ होगा। हो रही समस्याओं की
तीव्रता से कमी होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में
सुस्ती के आसार हैं।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
विदेश व निवेश संदर्भों
में लाभ के योग हैं। धनार्जन हेतु किए गये प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। सामाजिक
जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में चुनौती उभर सकती है। ईष्ट मित्रों के सहयोग
से धार्मिक कार्यों के आयोजन होगे। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने की चिंताएं
हो सकती हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
सेहत खिली हुई व जोश से
पूर्ण होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा।
सृजनात्मक कार्यों में रूचि होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। तकनीक, चिकित्सा, उद्योग, फिल्म, साहित्य, कला के संबंधित
मामलों में प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष कानूनी संदर्भों में
चिंताएं दे सकते हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आजीविका के क्षेत्रों में
इच्छित लाभ के योग हैं। वाहन व भवन संदर्भों में सकारात्मक प्रयासों को जारी रखें।
प्रतियोगी क्षेत्रों में कामयाबी हेतु मन से प्रयास करने होगे। धन मामलों में आ
रही रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। लंबी
यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
संतान पक्ष की उन्नति का
समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन में आपका नाम योग्य, सहयोगी एवं
बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में उभर सकता हैं। धन निवेश में लाभ प्रयासों से प्राप्त
होगा। सेहत को स्वस्थ्य रखने हेतु नियमित व्यायाम का क्रम जारी रखें। कार्य
क्षेत्र में किसी समकक्ष के मध्य अचानक विवादों से बचें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यावसाय के
संबंधित क्षेत्रों में खुशहाली होगी। किसी समकक्ष सहकर्मी के मध्य बेहतर तालमेल
स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन मे खुशहाली होगी। शत्रु पक्ष
को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। प्रेम संबंधों में अचानक क्रोध से बचें। यह
समय सूझबूझ कर चलने का है।
क्या आप भी जानना चाहते है
अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment