![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 25 नवम्बर 2015 |
पंचांग 25 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः चतुर्दशी प्रातः 07.10 बजे तक, वारः
बुधवार, नक्षत्रः भरणी 07.38 बजे तक, योगः परिघ रात्रि 08.17 बजे तक, करणः
तैतिल, सूर्य राशिः वृश्चिक, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.55, सूर्यास्तः
5.21 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल
सरसों का दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 25 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल होगे। जीवन
साथी के साथ मन पसंद वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में दक्षता
का उत्तम लाभ होगा। व्यावसायिक प्रसार की कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती हैं। धन
निवेश में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य संदर्भों में स्फूर्ति का एहसास होगा।
लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त
होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में कामयाबी के योग हैं। अपनों के सहयोग से धर्म
कार्यों के सफल आयोजन होगे। धन निवेश हेतु किसी बड़ी संस्था के मध्य समझौता हो
सकता हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों की तरफ आपका रूझान हो सकता है। सेहत संदर्भों में सुस्ती
के आसार हैं।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र
में आपकी जिम्मेदारियों का भार अधिक बढ़ सकता हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल
बिठाने के सुनहरे अवसर होगे। धन निवेश की योजनाओं को मूर्तरूप देने की पहल होगी।
शिक्षा, कला, साहित्य, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में वृद्धि
के योग हैं। लंबी यात्रा व पूंजी मामलों में सावधानी आपेक्षित होगी।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भू-जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ देगी।
स्वजनों के मध्य तालमेल का अनूठा संगम होगा। प्रणय संबंधों में प्यार का एहसास
होगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। आजीविका के क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होने के
योग हैं। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति हो सकती है। उग्रता से बचना लाभप्रद
होगा।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
रोजगार की तलाश को महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल
होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में आपके प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी। किसी
उच्चाधिकारी से निकटता लाभ प्राप्त होगा। धन मामलों में लाभ के योग हैं। पितृ पक्ष
के मध्य अचानक ही विवाद हो सकते हैं। अनावश्यक उग्रता हानिप्रद हो सकती है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने की इच्छा को मूर्तरूप प्राप्त होगा। स्वजनों के
मध्य चल रही अनबन अब समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। निजी
संबंधों में निकटता का एहसास होगा। स्वास्थ्य मामलों में पीड़ाओं की आशंका है।
उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। आधुनिक सुख के
साधनों को एकत्र करने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व
व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन
खिला हुआ व तरोताजा होगा। लंबी यात्रा व धन के लेन-देन में सावधानी आपेक्षित होगी।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
महती प्रगति के योग विद्यमान है। कार्य क्षमताओं को निखारने हेतु अधिक समय देना पड़ सकता हैं। अपनों के मध्य
तालमेल स्थापित करने की पहल को बल प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह व आंशिक धन
लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
कला, शिक्षा, सौंदर्य, तकनीक, नेतृत्व, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। हुनर निखारने के
प्रयासों को तरक्की प्राप्त होगी। प्रणय संबंधों में निकटता का अहसास होगा। आय के
स्रोतों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी
पड़ सकती हैं। लंबी यात्रा व सेहत को लेकर सजगता आपेक्षित हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आजीविका के क्षेत्रों में प्रयासों का बढि़या
लाभ प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसायिक जीवन में चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत
देगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। घरेलू जरूरत की वस्तुओं को
संग्रहित करने के सुअवसर होगे। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य अनबन की स्थिति हो
सकती हैं। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
स्वजनों के मध्य परस्पर सहयोग विकसित होगा।
पिछले दिनों से चल रहे मतभेद समाप्त होगे। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। रोजी-रोटी
के संबंधित क्षेत्रों में खुशनुमा माहौल होगा। आपकी दक्षता का उत्तम लाभ होगा।
सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। सधी हुई दिनचर्या का क्रम आपेक्षित होगा।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
भू-जायदाद के संबंधों में आपका पक्ष पहले की
अपेक्षा सबल होगा। यदि कोई विवाद हैं तो उन्हें हल करने की प्रवीणता होगी। निर्माण, कला, कौशल, तकनीक, साहित्य, चिकित्सा, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में
मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता
हैं। सेहत में पीड़ाओं की आशंका हैं।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment