![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 15 नवम्बर 2015 |
पंचांग 15 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास: कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः
चतुर्थीः रात्रि 02.36 बजे तक, वारः
रविवार, नक्षत्रः मूल रात्रि 07.39 बजे तक है, योगः धृति रात्रि 03.24 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः सायं, 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.47 सूर्यास्तः 5.25 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न
करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर, लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा
करें।
राशिफल 15 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्य क्षेत्र में खुशहाली का नया अवसर प्राप्त
होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा।
नवीन गृहस्थोपयोगी सामान की खरीद के योग हैं। संतान पक्ष के प्रगति की चिताएं हो
सकती हैं। धन निवेश व लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। लंबी यात्रा व पूंजी संदर्भों
में सावधानी आपेक्षित होगी।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति
के योग हैं। निवास स्थल को सौन्दर्य प्रदान करने की मुहिम छिड़ सकती है। आकर्षक
उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल हो सकती है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। जीवन
साथी धर्म कार्यो के लिए प्रेरित कर सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन तनाव भरा
होगा।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त होगा। मन में
सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती
प्रगति के योग हैं। निकट जनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। नवीन
वस्त्राभूषणों की खरीद पर जोर हो सकता है। कोई कीमती समान अचानक ही गुम हो सकता
हैं, सावधानी आपेक्षित होगी।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपकी व्यावहारिकता व मृदृभाषिता लोगों के मन को
भायेगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे आपेक्षित प्रगति के योग हैं।
कला, शिक्षा, अनुबंध, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में
मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य अचानक ही विवादों से बचें। पूंजी व
यात्रा संदर्भो में विवादों की आशंका है।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
मातृ पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा।
सृजनात्मक कार्यों को अंतिम रूप देने की पहल को बल प्राप्त होगा। पत्नी व बच्चों
के मध्य चाहत व प्यार विकसित होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ हेतु कठिन श्रम करना पड़
सकता है। अर्थ संबंधों को उन्नत करने की चुनौती उभर सकती है। बुद्धिमत्तापूर्ण
चलना होगा।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
सुख के साधनों में मनोनुकूल वृद्धि के योग हैं।
स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। राजकीय
कार्यों में बढ़त प्राप्त होगी। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा।
सहकर्मियों के मध्य तालमेल बनाने की चुनौती उभर सकती है। उग्रता से बचना होगा। यह
समय बुद्धिमत्ता से चलने का है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
अचल सम्पत्ति के संदर्भों में इच्छित तरक्की के
योग हैं। अदालती विवादों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। आधुनिक सुख
की वस्तुओं की खरीद में रूचि हो सकती है। माता-पिता का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त
होगा। पूंजी संबंधों में लाभ के योग हैं। अदालती मामलों में कशमकश करनी पड़ सकती
है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत खिली हुई व उमंग उत्साह से पूर्ण होगी। मन
में पवित्र विचारों की आवृत्ति होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों में
अपनेपन का एहसास होगा। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं।
सामूहिक कार्यों के आयोजनों में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी निकट व्यक्ति को लेकर
चिंताएं हो सकती हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने में
कामयाबी हासिल होगी। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। भौतिक सुख
के साधनों को एकत्र करने में रूचि होगी। कला कौशल को निखारने हेतु प्रत्यनों को
तेज करना होगा। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है। धन मामलों में अधिक व्यय की
आशंका है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित करने की पहल सफल होगी। व्यावसायिक
क्षमताओं को निखारने हेतु और समय देना पड़ सकता है। पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने
की कोशिशों को महती सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक जीवन में प्रगति हेतु चिंताएं हो
सकती हैं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सैन्य, तकनीक, कला, साहित्य, सौदर्यं, अध्यापन शिक्षा के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। सुख के
साधनों को विकसित करने की अनूठी पहल हो सकती है। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता के योग हैं। प्रणय संबंधों में निकटता
हेतु और समय देना पड़ सकता है। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही हक की लड़ाई छिड़ सकती
हैं।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
धन लाभ के प्रयासों को महती प्रगति होगी। अपनों
के मध्य तरक्की हेतु महत्वपूर्ण वार्ता हो सकती है। अधीनस्थ कर्मियों को
प्रोत्साहित करने के मामलों में अमल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली हेतु
अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भो में अचानक ही गिरावट की आशंका है। उचित
चिकित्सीय सलाह लें।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment