![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 18 नवम्बर 2015 |
पंचांग 18 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः सप्तमीः रात्रि 12.39 बजे तक, वारः
बुधवार, नक्षत्रः श्रवण रात्रि 07.54 बजे तक है, योगः वृद्धि रात्रि 10.21 बजे तक, करणः गर, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मकर, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.49 सूर्यास्तः 5.24 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल
सरसों का दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 18 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। तकनीक व व्यावसायिक दक्षता का उत्तम लाभ प्राप्त होगा। मातृ पक्ष से स्नेह व
धन का मिलने के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में
सुस्ती के आसार हैं। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति सामाजिक मुद्दों में परेशानी दे सकता
है, सावधानी आपेक्षित होगी।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
निजी, सरकारी
व अर्द्धसरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। स्वजनों
के मध्य पारिवारिक जीवन को उन्नत करनी की महत्त्वपूर्ण बात छिड़ सकती है। प्रेम
संबंधों में निकटता का एहसास होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित
आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
तकनीक, कला, साहित्य, प्रबंधन, चिकित्सा, लेखन, अध्यापन, व सलाहकार के संबंधित क्षेत्रों में
उच्च मुकाम हासिल होगा। जीवन साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती है।
धर्म कार्यों के आयोजन के योग हैं। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। सेहत मामलों
में उचित आहार-विहार आपेक्षित होगा।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
दाम्पत्य जीवन में हंसी-खुशी के पल होगे। जीवन
साथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति
के योग हैं। कार्य व्यापार के संदर्भों में दूरस्थ क्षेत्र की यात्रा के सुखद योग
हैं। सेहत खिली हुई होगी। ऋण व पूंजी मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है।
उग्रता से बचना होगा।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
मातृ पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा।
कानूनी विवादों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। विरोधियों को परास्त
करने की क्षमता विकसित होगी। आमदनी बढ़ाने में प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। सेहत
संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। तेल व गरिष्ठ पदार्थों के सेवन से बचें।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
शिक्षा, कला, प्रबंधन, कानून, अध्यापन, तकनीक, चिकित्सा, क्रीडा, सैन्य, उत्पादन से संबंधित क्षेत्रों में
मेहनत का अच्छा असर होगा। आपकी कार्य क्षमता व सृजनशीलता का सुन्दर लाभ होगा। धन
निवेश में लाभ के योग हैं। प्रणय संबंधों में मधुरता के योग हैं। लंबी यात्रा व ऋण
संबंधों में अचानक ही समस्याएं हो सकती हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
भौतिक सुख के साधनों में मनोनुकूल प्रगति के
योग हैं। पिछले दिनों से प्रस्तावित कोई सुन्दर वस्तु का क्रय हो सकता है। यदि आप
ऋणी हैं, तो उनके भुगतान की क्षमता में वृद्धि
होगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। प्रणय संबंधों में खुशनुमा
माहौल बनाने हेतु मशक्कत करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
पितृ पक्ष से धन लाभ के साथ ही स्नेह का सुखद
अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र में आपकों अधिक जिम्मेदारियाँ दी जा सकती हैं। आज बड़ी
पूंजी के निवेश में अंतिम निर्णय हो सकता है। अचल सम्पत्ति में भाग्य साथ देगा। प्रेम
संबंधों में साथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। सेहत संदर्भों में अचानक ही नरमी हो
सकती है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी।
सेहत संदर्भों में चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। आपकी रूचि सृजनात्मक कार्यों की तरफ
हो सकती हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। धन
निवेश में लाभ हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अदालती विवादों में विजय के योग
हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने की इच्छा
बलवती होगी। आपकी सोच सकारात्मक होगी। ईश्वर के प्रति आस्था में इजाफा होगा।
क्रीड़ा व फिल्म संदर्भों में नया मुकाम हासिल होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं।
किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा व सामाजिक मामलों में
विवादों की आशंका हैं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
गृहस्थ जीवन में भौतिक सुखों को एकत्रित करने
की मुहिम छिड़ सकती हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। कार्य व
व्यापार की लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। प्रणय संबंधों
में साथी के मध्य तालतेल बिठाने में मशक्कत करनी पड़ सकती हैं। सूझ-बूझ का क्रम
बनाएं रखें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
जीवन साथी के मध्य खुशहाली के पल होगे। संतान
पक्ष की तरक्की से मन में आत्मसंतोष विकसित होगा। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों
में उभरती हुई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता होगी। पूंजी निवेश में लाभ हेतु
और मेहनत करनी पड़ सकती हैं। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही मनमुटान उत्पन्न हो सकते
हैं। उग्रता से बचना लाभप्रद होगा।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment