![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 19 नवम्बर 2015 |
पंचांग 19 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः अष्टमीः रात्रि 11.09 बजे तक, वारः
गुरूवार, नक्षत्रः धनिष्ठा रात्रि 07.09 बजे तक है, योगः ध्रुव रात्रि 08.00 बजे तक, करणः
विष्टि, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मकर, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.50 सूर्यास्तः
5.23 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न
करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के
साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।
राशिफल 19 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में नाम
व पहचान का दायरा उच्च होगा। सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी।
अधीनस्थ कर्मियों के मध्य व्यापारिक प्रसार की महत्त्वपूर्ण बैठक हो सकती है। निजी
संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। पूंजी के स्तर को उच्च करने हेतु कशमकश करनी पड
सकती है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक जीवन में महत्त्पूर्ण पद व
जिम्मेदारियों को संभालने के अवसर होगे। आपका नाम व्यावहार कुशल व्यक्ति के रूप
में स्थापित होगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। जीवन साथी के मध्य मधुरता बढ़ाने
हेतु बढाने हेतु और समय देना पड़ सकता है।
सेहत संदर्भों में जोड़ों,
घुटनों व बाजुओं की पीड़ाओं की आशंका
है।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति
के योग हैं। योग्यताओं का बढि़या लाभ होगा। धन निवेश में लाभ होगा। सुख के साधनों
को जुटाने में रूचि होगी। किसी ईष्ट मित्र के साथ धर्म व कार्य संबंधों की लंबी
यात्रा हो सकती है। शारीरिक मामलों में पीड़ाओं की आशंका है। तामसिक आहारों के
सेवन से दूरी आपेक्षित होगी।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। तन
पुलकित व मन प्रसन्न होगा। शारीरिक क्षमताओं की वृद्धि से अनूठा उत्साह प्राप्त
होगा। आय के स्रोतों से लाभ उठाने की उत्सुकता प्रबल होगी। निजी संबंधों में
प्रगाढ़ता कायम होगी। विरोधी पक्ष अदालती मामलों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।
सावधानी आपेक्षित होगी।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
ससुराल पक्ष से स्नेह सम्मान प्राप्त होगा।
जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित करने की अनूठी प्रगति होगी। आय के स्रोतों से
इच्छित लाभ प्राप्त करने की कोशिश को और तीव्र करना होगा। सेहत संदर्भों में नरमी
के आसार हैं। विदेश व कानूनी मामलों में आपका पक्ष कमजोर होता प्रतीत होगा।
संबंधित मामलों का ध्यान रखें।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
वैवाहिक जीवन में खुशियों की अनूठी आवृत्ति
होगी। चल रहे विवादों को समाप्त करने की पहल को सबलता प्राप्त होगी। अचानक ही कोई
प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। पूंजी निवेश के प्रयासों को सफलता कुछ समय बाद प्राप्त होगी।
यात्रा व धन मामलों में अचानक ही चिंताएं हो सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार रूचिकर
प्रतीत होगे। आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति के अनूठे अवसर होगे। कला, साहित्य, संगीत, सौंदर्यं, मोटर वाहन, वाणिज्य, उद्योग के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित प्रगति के योग हैं। आर्थिक
स्थिति को उच्च उठाने हेतु और भी मशक्कत करनी पड़ सकती है। धैर्य आपेक्षित होगा।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
अर्थ के लाभ के रास्ते प्रशस्त होगे। किए गए
प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आधुनिक मनोरंजन
की ओर रूख हो सकता है। धन संचयन की प्रक्रिया तीव्र होगी। लंबी यात्रा व लेन-देन
में परेशानियां हो सकती है। धैर्य व साहस आपेक्षित होगा।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
अचल सम्पत्ति में संदर्भों में इच्छित कामयाबी
हासिल होगी। सौदर्यं व कला,
साहित्य, संगीत, नृत्य, वाणिज्य, फिल्म, लेखन, सम्पादन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों को सुन्दर असर होगा। अचानक
ही सामूहिक तीर्थाटन की योजना बन सकती है। सरकारी प्रशासनिक संबंधों में अचानक ही
चिंताएं हो सकती हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
सेहत संदर्भों में जोश, उत्साह के साथ ही ताजगी का एहसास होगा।
किसी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में आपका नाम उच्चता की श्रेणी में शामिल होने के योग
हैं। अर्थ लाभ के प्रयासों को निरन्तर गति प्राप्त होगी। प्रणय संबंधों में साथी
से मिलकर प्रसन्नता होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति किसी गुप्त रहस्य को उजागर कर
सकता है।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
जीवन
साथी के मध्य अनूठा तालमेल स्थापित होगा। चल रहे पिछले मतभेदों को समाप्त करने में
सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसाय में नया मुकाम हासिल करने की पहल को बल
प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका
है। नियमित खान-पान का क्रम आपेक्षित होगा।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
उच्च शिक्षा व कला साहित्य, संगीत, नृत्य, फिल्म उद्योग के संबंधित क्षेत्रों में
महती प्रगति के योग हैं। अचानक ही कहीं से धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में
रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। लंबी यात्रा में लाभ होगा। प्रणय संबंधों में साथी के
मध्य लगाव का अनुभव होगा। शत्रु पक्ष अचाक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment