![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 26 नवम्बर 2015 |
पंचांग 26 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष,
पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः प्रतिपदा रात्रिः 01.38 बजे तक, वारः
गुरूवार, नक्षत्रः रोहिणी रात्रि 03.36 बजे तक, योगः
शिव,
सायं 04.49 बजे तक, करणः
बालव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः वृष, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.56, सूर्यास्तः
5.20 बजे।
नोट: पूर्णिमा तिथि का क्षय हैं।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न
करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के
साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।
राशिफल 26 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
अचल सम्पत्ति को विस्तारित करने में नया मुकाम
हासिल होगा। किसी सामाजिक व्यक्ति से उच्च स्तरीय सहयोग प्राप्त होगा। कार्य व
व्यावसायिक जीवन में चल रही रूकावटें अब समाप्ति के संकेत देगी। धन निवेश में लाभ
हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
गृहस्थ जीवन में खुशहाली के योग हैं। आधुनिक
सुख के साधनों को एकत्रित करने में उच्च मुकाम प्राप्त होगा। निजी संबंधों में
मधुरता का एहसास होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। आपकी आशा के अनुरूप रोजगार
के सुखद अवसर होगे। सेहत में तरोताजगी का एहसास होगा। बड़ी पूंजी के लेन-देन में
विवादों की आशंका है।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में सम्पन्नता होगी। धार्मिक व
बौद्धिक योग्यताओं का उत्तम लाभ होगा। संबंधित व्यावसायिक केन्द्रों के संचालन में
कुशल कर्मी की कमी खटक सकती हैं। आजीविका के क्षेत्रों से इच्छित मुकाम प्राप्त
करने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें, सेहत में नरमी के आसार हैं।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य क्षमताओं व योग्यताओं का मनोनुकूल लाभ
प्राप्त होगा। सुख के साधनों को विस्तार देने की तमन्ना पूर्ण होगी। किसी निकट
व्यक्ति के सहयोग से धर्म कार्यों के सफल आयोजन होगे। प्रेम संबंधों में निकटता का
अहसास होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति हो सकती है। अचानक गुस्से से बचें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आपके कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों
में महती उन्नति होगी। कार्यालय को नवीनता देने की पहल को समर्थन प्राप्त होगा।
मनोरंजन के साधनों में रूचि होगी। स्वजनों के मध्य निकटता का अहसास होगा। संतान
पक्ष को परिणय के सूत्रों से जोड़ने में उत्साह होगा। धन निवेश में लाभ के योग
हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
राजनैतिक जीवन में ख्याति प्राप्त होगी। मातृ
पक्ष से स्नेह व आंशिक धन लाभ के योग हैं आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति
होगी। यदि आप ऋणी हैं, तो उसके चुकाने की क्षमता होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में
अपनेपन का एहसास होगा। सेहत संदर्भों में आंतरिक पीड़ाओं की आशंका है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
भू-जायदाद के संबंधित विवादों में किस्मत साथ
देगी। सौंदर्यं व निर्माण कार्यों को अंतिम रूप देने की कोशिशों को सफलता प्राप्त
होगी। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने की उत्सुकता होगी। निजी रिश्तों में साथी अनबन के
संकेत दे सकता है। विरोधी पक्ष कानूनी मामलों में अचानक ही दबाव बनाने की कोशिश कर
सकते हैं।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
स्वास्थ्य संदर्भों में ताजगी का एहसास होगा।
चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। मन में उत्साह व उमंग की आवृत्ति होगी। सृजनात्क
कार्यों में रूचि होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में
लाभ के योग विद्यमान हैं। अदालती मामलों में अचानक ही भागदौड़ बड़ सकती हैं।
सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आमदनी बढ़ाने की उत्सुकता होगी। संबंधित
स्रोतों से मनोनुकूल लाभ होगा। मातृ पक्ष के मध्य स्नेह प्राप्त होगा। धन निवेश
में किस्मत साथ देगी। प्रणय संबंधों में चाहत व लगाव उत्पन्न होगी। ससुराल पक्ष से
सम्मान व स्नेह प्राप्त होगा। सेहत संदंर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान
का क्रम बनाएं रखें।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
कला, उच्च
शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, सौंदर्य के संबंधित क्षेत्रों में
सुनहरें अवसर होगे। दक्षताओं का उत्तम लाभ होगा। प्रेम संबंधों में निकटता होगी।
धन मामलों में अनुकूलता का एहसास होगा। मनोरंजन के साधनों से इच्छित लाभ के योग
हैं। अपनों के मध्य तालमेल का बिठाने की चुनौती हो सकती हैं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग
हैं। किए गए प्रयासों का अनुकूल प्रभाव होगा। विक्रय, उत्पादन, निर्माण, सौदर्यं, फिल्म उद्योग के संबंधित क्षेत्रों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा।
आमदनी का स्तर सबल करने की रूचि होगी। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। निजी संबंधों
में अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती हैं।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। चल
रहे विवादों को समाप्त करने की इच्छा बलवती होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं।
आजीविका के क्षेत्रों से मनोनुकूल लाभ लेने की तमन्ना अधिक बलवती होगी। निजी
रिश्तों में अपनेपन का एहसास होगा। सेहत संबंर्भों आंशिक पीड़ाओं की आशंका है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment