![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 04 नवम्बर 2015 |
पंचांग 04 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः नवमीः (नवमी तिथि
की वृद्धि है जो गुरूवार को) प्रातः 08.37 बजे तक है, वारः बुधवार, नक्षत्रः आश्लेषा, सायं 08.03 बजे तक, योगः शुक्लः रात्रि 12.09 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.39 सूर्यास्तः 5.32 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा
की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान
देकर यात्रा करें।
राशिफल 04 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
भवन व वाहन सुख में
मनोनुकूल वद्धि के योग हैं। निवास स्थान को आधुनिक रंग देने की ललक होगी। कला, साहित्य, फिल्म, नाट्य के
क्षेत्रों में नई जिज्ञासायें हो सकती हैं। अपनों के मध्य मधुरता के योग हैं।
माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता होगी। पूंजी निवेश में अचानक ही विवाद
गहरा सकते हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के
संबंधित क्षेत्रों में लाभ का स्तर उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। प्रतियोगी
क्षमताओं को निखाने में रूचि होगी। किसी विद्वान व अनुभवी व्यक्ति से मित्रता का
लाभ होगा। सेहत को खिलाएं रखने की चुनौती हो सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं
रखें। बंधु पक्ष के मध्य झगड़े से बचें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
अपनों के मध्य मधुरता के
योग हैं। अचल सम्पत्ति में मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आपकी छबि एक कुशल संरक्षक व
पिता के रूप में होगी। रोजी-रोटी के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। मनोरंजन के साधनों
से लाभ लेने की चुनौती उभर सकती है। शत्रु पक्ष गुप्तनीति के तहत हानि पहुंचाने की
कोशिश कर सकते हैं।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खिला हुआ व
उमंग से पूर्ण होगा। मन मे सकारात्क विचारों की आवृत्ति होगी। चल रही पीड़ाओं का
अंत होगा। सुख के साधनों को विकसित करने की ललक होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं।
प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में पहुंच
बनाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
गृहस्थ जीवन में
हंसी-खुशी के पल होगे। सुख के साधनों को संग्रहित करने में रूचि होगी। तकनीक, कला, साहित्य, चिकित्सा के
संबंधित क्षेत्रों में लाभ के अवसर होगे। निवेश व विदेश संदर्भों में अच्छी पकड़
बनाने हेतु अचानक ही भागदौड़ बढ सकती है। स्वास्थ्य मामलों में प्रतिकूलता के आसार
हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
धनार्जन के प्रयासों में
महती प्रगति होगी। लाभ का स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। वैवाहिक जीवन में
मातृत्व सुख के सुखद संकेत प्राप्त होगे। लेन-देन के मामलों में हो रही कठिनाइयों
को कम करने हेतु अग्रिम कार्यवाही हो सकती है। वाहन व भवन संदर्भों में कशमकश करनी
पड़ सकती है। किसी निकट रिश्तें में चिंताएं हो सकती हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
औद्योगिक क्षेत्रों में
पहचान बढ़ाने में कामयाबी हासिल होगी। सुख के साधनों को जुटाने हेतु कदम दर कदम
में प्रगति होगी। कार्य व व्यावहारिकता की प्रसंशा होगी। अधीनस्थ कर्मियों को
प्रोत्साहित करने की पहल हो सकती है। बंधु पक्ष के मध्य टकरार की आशंका है। अनावश्यक
क्रोध से बचें। यह समय सूझबूझ कर चलने का है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कला, कानून, सौदर्यं, फिल्म, उद्योग, रत्न, धातु, खनन के संबंधित
कार्यों में अनूठी उन्नति के योग हैं। पिछले दिनों की लंबित योजनाओं को मूतरूप
देने की मजबूत पहल हो सकती है। निजी संबंधों में मधुरता प्राप्त करने हेतु अधिक
समय देना पड़ सकता है। सेहत में अचानक ही नरमी के असार हैं, उचित खान-पान का
क्रम अपेक्षित है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
रोजगार के प्रयासों को
अनूठी सफलता के योग हैं। दूरस्थ क्षेत्रों की अचानक ही यात्रा करनी पड़ सकती है।
धर्म कार्यो के आयोजन होगे। ईष्ट मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण धार्मिक
साहित्य प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में गिरावट हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज
का दिन सुस्ती भरा हो सकता है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
स्वास्थ्य लिखा हुआ व जोश
से पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां प्राप्त होगी। कला, तकनीक क्षमताओं
को निखाने हेतु और अधिक प्रयासों को बढ़ाना पड़ सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के
योग हैं। लंबित योजनाओं को मूर्तरूप देने हेतु अचानक ही दवाब हो सकता है। यात्रा
मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
उत्पादन, विक्रय व तकनीक, क्षमताओं को
सफलता के मुकाम तक पहुंचाने हेतु अनुकूल अवसर होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं।
विरोधी पक्ष को पराजित करने का कौशल विकसित होगा। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की
आशंका है। प्रेम संदर्भों में अनबन हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
वैवाहिक जीवन में मातृत्व
सुख से लाभान्वित होने के योग हैं। संतान पक्ष की तरक्की का सुखद समाचार प्राप्त
होगा। उच्च शिक्षा, तकनीक, कला, सौदर्यं के
संबंधित क्षेत्रों में उच्च शिखर प्राप्त करने में कामयाबी होगी। आमदनी के स्तर को
उच्च करने हेतु और समय देना पड़ सकता है। किसी समकक्ष के मध्य विवादों की आशंका
है।
क्या आप भी जानना चाहते है
अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions
#राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment