![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 16 नवम्बर 2015 |
पंचांग 16 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः पंचमीः रात्रि 02.23 बजे तक, वारः
सोमवार, नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा रात्रि 08.09 बजे तक है, योगः शूल रात्रि 02.03 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.47 सूर्यास्तः 5.25
बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 16 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सामाजिक जीवन में सक्रियता का लाभ होगा।
रोजी-रोटी की कोशिशें सफलता के मुकाम में होगी। तकनीक, कला, साहित्य, शिक्षा के संबंधित क्षेत्रों में नित्य
प्रगति के योग हैं। स्वजनों के मध्य आत्मीयता का विस्तार होगा। अदालती मामलों में सावधानी
आपेक्षित होगी। सेहत मामलों अचानक सुस्ती हो सकती है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के प्रयासों को
इच्छित सफलता प्राप्त होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में नाम व पहचान का स्तर उच्च होगा।
पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित
आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें। प्रतिपक्षी आपकी विश्वश्नीयता को कम करने की चाल
चल सकते हैं।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
मन उमंग, जोश, उत्साह से पूर्ण होगा। नित्य प्रगति से
आत्मविश्वास उच्च होगा। जीवन साथी के मध्य लगाव व चाहत विकसित होगी। सुख के नवीन
साधनों को विकसित करने में रूचि होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। लंबी
यात्रा व धन मामलों में सावधानी आपेक्षित होगी। यह समय सूझबूझ बनाएं रखने का है।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्थीन बाजार में उत्पादन व विक्रय के संबंधित
मामलों में आपकी साख स्थापित होगी। माता-पिता को आपसे प्रसन्नता होगी, उनका आशीर्वाद लेने में सफल होगे।
कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में लाभ के उत्तम अवसर होगे। धन निवेश में लाभ के
योग हैं। प्रेम संबंधों में अनबन के संकेत है। सेहत में सुस्ती के आसार हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
भौतिक सुख के साधनों को विकसित करने में महती
प्रगति होगी। पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने में सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में
लाभ के योग हैं। उच्च शिक्षा, कला, तकनीक के संदर्भों में महती प्रगति के
योग हैं। लंबी यात्रा व धन संदर्भों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं, सावधानी
आपेक्षित होगी।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में उच्च
प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य पारिवारिक मामलों में जरूरी वार्ता के योग हैं।
सहकर्मियों के साथ अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में खुशनुमा माहौल
होगा। पूंजी निवेश व अर्थ लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। अचानक ही व्यय भार बढ़
सकता है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
प्रतियोगी क्षेत्रों में कामयाबी हेतु किए गए
प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। सामाजिक व राजनैतिक पहलुओं को निखारने के अवसर होगे।
संतान पक्ष की प्रगति में रूचि जाग्रति होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग
हैं। सेहत में नरमी के आसार हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में अचानक ही
विवाद हो सकते हैं।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
अचल सम्पत्ति को विस्तारित करने की पहल हो सकती
है। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती
प्रगति के योग हैं। माता-पिता से धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता
हेतु और समय देना पड़ सकता है। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
स्वास्थ्य संदर्भों में महती उन्नति के योग
हैं। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। राजनैतिक व सामाजिक जीवन में महत्त्वपूर्ण
जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में अति निकटता होगी। धन लाभ
हेतु नूतन अवसर होगे। देवाराधन में रूचि जाग्रति होगी। स्थानीय यात्रा व शत्रु के
संदर्भों में सतर्कता आपेक्षित है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
पारिवारिक जीवन को खुशनुमा बनाने हेतु किए गए
प्रयासों को अच्छा लाभ होगा। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। सामाजिक जीवन में
पहचान का स्तर उच्च होगा। तकनीक, संगीत, कला, कानून के संबंधित क्षेत्रों की अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है।
सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
जीवन संगिनी के साथ मधुरता कायम होगी। स्वजनों
के मध्य तालमेल मेल का अनूठा संगम होगा। पूंजी
निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व व्यापार को प्रसारित करने की कोशिशें
सफल होगी। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। वाहन व भवन संदर्भो में अचानक
ही विवाद हो सकते हैं। धैर्य व साहस आपेक्षित होगा।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में
दिनों-दिन प्रगति के योग हैं। लंबे समय से रूके हुए कार्यो के क्रियान्वयन में
प्रगति होगी। कार्य व धर्म लाभ की लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। प्रेम संबंधों
में मधुरता का लाभ होगा। सेहत में चुस्ती हेतु और प्रयास करने पड़ सकते हैं। कोई
जाना-पहचाना व्यक्ति अचान ही तनाव दे सकता हैं।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment