![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 21 नवम्बर 2015 |
पंचांग 21 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः दशमी सायं 06.53 बजे तक, वारः
शनिवार, नक्षत्रः पूर्वाभाद्रपद सायं 04.24 बजे तक है, योगः हर्ष दोपहर 02.14 बजे तक, करणः
तैतिल, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र, राशिः कुम्भ, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.52, सूर्यास्तः 5.22
बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज से भीष्मपंचक प्रारम्भ हो रहे
हैं।
राशिफल 21 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
गृहस्थ जीवन में विकास के सुअवसर प्राप्त होगे।
आधुनिक सुख के साधनों को एकत्र करने की रूचि होगी। धनार्जन के स्रोतों से अच्छे
लाभ होने के योग हैं। स्वजनों के मध्य लगाव व चाहत जाग्रत होगी। सेहत संबंधों में
प्रगति हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। तामसिक आहारों के सेवन से दूरी बनाएं
रखें।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आजीविका के संबंधित कार्यों में किस्मत बलवती
होगी। कार्य कुशलता का उत्तम लाभ प्राप्त होगा। मन पसंद किसी वस्तु को जीवनसहचर के
साथ खरीदने पर विचार हो सकता है। देवाराधन के क्रम में बढ़ोत्तरी के योग हैं।
बड़ी-पूंजी के लेन देन में अकस्मात् विवाद हो सकते हैं, सावधानी आपेक्षित होगी।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
स्वजनों के मध्य तालमेल को बेहतर करने पर जोर
हो सकता है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों को मजबूती देने के प्रयासों को
तीव्र करने पर रूचि होगी। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं
की आशंका हैं। किसी रूके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने हेतु भागदौड़ करनी पड़
सकती हैं।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भौतिक सुख के साधनों को उन्नत करने पर विचार हो
सकता है। अपेक्षा के अनुकूल धनार्जन के अवसर प्राप्त होने के योग हैं। रोजी-रोटी
के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता का लाभ
कुछ समय पश्चात् प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष कानूनी कार्यवाही की धमकी दे सकते हैं।
साहस व धैर्य आपेक्षित होगा।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त
होगी। निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा।
पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता का अहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं।
मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। लंबी यात्रा व अदालती मामलों में अचानक
विवादों से बचें।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च होगा। कला, शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में
महती प्रगति के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धर्म कार्यों के
आयोजन के योग हैं। रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अच्छा होगा। सेहत संदर्भों में
नरमी के आसार हैं, उचित खान-पान का क्रम अवरूद्ध न करें।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
रोजी-रोटी के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग
हैं। आपके प्रयासों का अनूठा लाभ होगा।
राजनैतिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण नेतृत्व को संभालने के सुन्दर अवसर
होगे। जीवन साथी की सहमति से नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता
है। लंबी यात्रा व लेन-देन में सबंधों में अचानक ही विवादों की आशंका हैं।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा।
आधुनिक सुख के साधनों को बढ़ाने पर विचार हो सकता है। धन निवेश में प्रयासों को मन
से करना होगा। बड़ी पूंजी के लेन-देन के विवाद हो सकते हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही
कानूनी विवादों को बढ़ा सकते हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
स्वजनों के मध्य चाहत व लगाव का स्तर निरन्तर
प्रगति की ओर होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य कार्य व व्यावसाय के
दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर पर सहमति हो सकती है। धन निवेश में सफलता का मुकाम
प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती से बचने हेतु नियमित व्यायामों का क्रम
आपेक्षित होगा।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
कानूनी विवादों में अचानक ही कोई खुशी का
समाचार प्राप्त होगा। अचल सम्पत्ति के मामलों में इच्छित प्रगति के येग हैं।
दाम्पत्य जीवन में सुखानुभूति के अवसर होगे। धर्म कार्यो के आयोजन में रूचि होगी।
पितृ पक्ष के मध्य अचानक ही विवादों की
आशंका हैं। उग्रता से बचना लाभप्रद होगा।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
व्यापारिक जीवन में महत्वपूर्ण उन्नति के योग
हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कार्य क्षेत्र में इच्छित प्रगति के योग
हैं। मनोरंजन के साधनों मे रूचि जाग्रति होगी। धन निवेश के मामलों में इच्छित
प्रगति हेतु प्रयासों को तीव्र करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में महती प्रगति के
योग हैं।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित उन्नति के योग
हैं। स्वजनों के मध्य मधुरता स्थापित होगी। भवन व भूमि संबंधी कार्यो में इच्छित
प्रगति के योग हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आधुनिक जरूरत की वस्तुओं की खरीद हो
सकती हैं। सेहत संदर्भों में अचानक ही उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती हैं, सावधानी आपेक्षित होगी।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment