![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 29 नवम्बर 2015 |
पंचांग 29 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः चतुर्थी रात्रिः 09.18 बजे तक, वारः रविवार,
नक्षत्रः पुर्नवसु रात्रि 01.32 बजे तक, योगः शुभ प्रातः 08.56 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.58, सूर्यास्तः
5.20 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की
लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का
दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 29 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सामाजिक जीवन मे
मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। आपके द्वारा किए गए निर्णय को समर्थन प्राप्त होगा।
स्वजनों के मध्य निकता का फायदा होगा। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने हेतु नया
उत्साह होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। पितृ पक्ष के मध्य अचानक तनाव
हो सकते हैं, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आर्थिक प्रगति के
रास्ते और भी सुगम होगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा।
रोजी-रोटी के साधनों से उत्तम लाभ होगा। तकनीक व अकादैमिक के क्षेत्रों में महती
प्रगति के योग हैं। प्रेमी संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है। धन
निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
सेहत मामलों में
किस्मत साथ देगी। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने के प्रयासों को कामयाबी हासिल होगी।
मनोरंजन के साधनों से लाभ हेतु रूचि उत्पन्न होगी। वैवाहिक जीवन में धर्म कार्यों
के आयोजन होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष आपकी बढ़ती हुई साख को
खराब करने की साजिश रच सकते हैं।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य क्षेत्र में
आपके कार्य शैली की सराहना होगी। पितृ पक्ष से स्नेह व अचल सम्पत्ति का लाभ होगा।
वित्तीय निवेश के प्रयासो को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को
जुटाने में महती प्रगति होगी। सेहत संदर्भों में शारीरिक पीड़ाओं की आशंका हैं।
उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
रोजी-रोटी के
प्रयासों को बढि़या लाभ होगा। भूमि-ज़मीन के मामलों को अच्छी तरक्की होगी। वित्तीय
स्थिति को सुदृढ़ करने के सुअवसर होगे। संतान पक्ष को परिणय के सूत्रों से जोड़ने
में कामयाबी हासिल होगी। मातृ पक्ष के लेकर चिंताएं हो सकती हैं। वाहन व आधुनिक
सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
आजीविका के
क्षेत्रों में तकनीक दक्षताओं का बेहतर लाभ होगा। किसी महती योजना के संचालन की
अंतिम रूप से चर्चा हो सकती है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो निश्चित सफलता
के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने हेतु कशमकश
करनी पड़ सकती है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
अर्थ लाभ के सुअवसर
होगे। किए गए प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। मनोरंजन के साधनों से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में इच्छित तरक्की के
योग हैं। बौद्धिक क्षमताओं की सराहना उच्च स्तर पर हो सकती है। प्रणय संबंधों में
अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। भू-जायदाद में
परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
ससुराल पक्ष से
निकटता होगी। पिछले दिनों से चल रहीं अनबन समाप्त होगी। आजीविका के क्षेत्रों में
इच्छित प्रगति के योग विद्यमान हैं। योग्यताओं का बेहतर लाभ होगा। पूंजी निवेश में
लाभ होगा। निजी संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। सेहत खिली हुई व ताकत के पूर्ण
होगी। दुबर्लता सामाप्ति के संकेत देगी।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
वैवाहिक जीवन
प्रसन्नता से पूर्ण व खिला हुआ होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। जीवन साथी के
सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजन होगे। आमदनी बढ़ाने की कोशिशों को इच्छित मुकाम
हासिल होगा। आधुनिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में दिलचस्पी होगी। शरीर में
गुप्तांगों में पीड़ाओं की आशंका हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
ननिहाल पक्ष से
स्नेह व निकटता का लाभ होगा। सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। भौतिक सुख के
साधनों को जुटाने में रूचि होगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की शक्ति होगी। कहीं
से कोई खुशहाली का समाचार पाप्त होगा। सेहत संदर्भों में आंशिक चिंताएं हो सकती
हैं,
तामसिक आहरों के
सेवन से बचें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सामाजिक जीवन में
मान-सम्मान का स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। आजीविका के क्षेत्रों में उच्च
मुकाम हासिल होगा। बौद्धिक ज्ञान का स्तर शसक्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग
हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य निकटता होगी। निजी संबंधों में मधुरता का एहसास होगा।
लंबी यात्रा व धन मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
रोजगार के प्रयासों
को उच्च मुकाम हासिल होगा। निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता
के संकेत देगा। आपकी सोच उच्च होगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की कला होगी।
निजी संबंधों में गिरावट की आशंका है। वित्त मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।
संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment